महाराष्ट्र में कल रात जालना जिले में समृद्धि राजमार्ग पर कदवांची गांव के पास मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर दो कारों के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब एक कार ईंधन भरवाने के बाद गलत दिशा से हाईवे पर घुस गई और नागपुर से मुंबई जा रही दूसरी कार से टकरा गई। घायलों का जालना जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।