केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का अरुणाचल दौरा आज, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत.

Date:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से अरुणाचल प्रदेश का दो दिवसीय दौरा करेंगे और इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे तथा आधारशिला रखेंगे। वह चीन-भारत सीमा पर अग्रिम इलाकों में तैनात सुरक्षाबलों के साथ बातचीत भी करेंगे।

गृह मंत्री इस दौरान नागरिक समाज के साथ भी बातचीत करेंगे। यह केंद्रीय गृह मंत्री के तौर पर शाह का अरुणाचल प्रदेश का दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने 34वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए फरवरी 2020 में पूर्वोत्तर राज्य का दौरा किया था। तब उनके दौरे का चीन ने कड़ा विरोध किया था।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से अरुणाचल प्रदेश का दो दिवसीय दौरा करेंगे और इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे तथा आधारशिला रखेंगे।

वह चीन-भारत सीमा पर अग्रिम इलाकों में तैनात सुरक्षाबलों के साथ बातचीत भी करेंगे। वह लोहित जिले के वाक्रो में ऋषि परशुराम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखेंगे और करीब 40 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

शनिवार को शाह तिरप जिले के नरोत्तम नगर में रामकृष्ण मिशन स्कूल के स्वर्ण जंयती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वह नमसई जाएंगे और परशुराम की प्रतिमा की आधारशिला रखेंगे। वह रविवार को सामाजिक संगठनों से मुलाकात करेंगे और नमसई जिले में तेंगापानी के पास गोल्डन पगोडा में पूजा-अर्चना करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि बाद में शाह नमसई जनरल ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।शाह का अरुणाचल प्रदेश का दौरा देशभर की उनकी यात्रा का हिस्सा है और इस दौरान वह कई सार्वजनिक, राजनीतिक और आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।

गृह मंत्री इस यात्रा के तहत असम, तेलंगाना, केरल और उत्तराखंड जा चुके हैं तथा वह 27 और 28 मई को क्रमश: महाराष्ट्र और गुजरात जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

15 + 14 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...

बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें योगी आदित्यनाथ: नीलम यादव

प्रेस विज्ञप्ति अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा को लेकर...

योगी सरकार के डिजिटल विजन को मिलेगी नई रफ्तार

योगी सरकार के डिजिटल विजन को मिलेगी नई रफ्तार,...

The True Measure of Greatness: Valuing Human Life Above All

These developments are the serious challenges to the principles...