दिल्ली में पांच महीने तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित, एक अक्तूबर से रहेगा प्रतिबंध

Date:

दिल्ली सरकार ने सर्दियों के मौसम में प्रदूषण को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब एक अक्तूबर से 28 फरवरी 2023 तक दिल्ली में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। जारी आदेश के तहत ऐसे वाहनों को दिल्ली की सीमा में प्रवेश से वंचित रखा जाएगा। हल्के वाहन ही दिल्ली की सीमा में प्रवेश कर सकेंगे। सरकार ने यह कदम सर्दियों के मौसम में प्रदूषण बढ़ने की आशंका को देखते हुए उठाया है।

इस साल अपने प्रदूषण नियंत्रण अभियान के तहत दिल्ली परिवहन विभाग ने नवंबर से फरवरी तक दिल्ली में भारी मोटर वाहनों सहित वाणिज्यिक डीजल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई हैऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर ने कहा कि इससे सरकार के राजस्व पर भी असर पड़ेगा और भोजन, सब्जियों और अन्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है.

बता दें बीते दिनों खबर सामने आई थी कि शिकागों विश्वविद्यालय में ऊर्जा नीति संस्थान (ईपीआईसी) के मुताबिक, वायु प्रदूषण भारत में मानव स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है. वायु प्रदूषण की वजह से भारत में लोगों की उम्र करीब पांच साल तक घट रही है. अगर वार्षिक औसत प्रदूषण का स्तर 5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से अधिक नहीं होता है तो सबसे प्रदूषित राज्य दिल्ली में यह आंकड़ा 10 साल पहुंच सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक पीएम 2.5 का स्तर 5 माइक्रोग्राम पर क्यूबिक मीटर से कम होना चाहिए जबकि भारत में 63% आबादी ऐसी जगह पर रहती है जो भारत के बनाए हुए खुद के मानक जो कि 40 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से भी ज्यादा प्रदूषण को झेल रही है. और इसीलिए इस आबादी पर सबसे ज्यादा खतरा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईरान युद्ध पर प्रधानमंत्री Narendra Modi की चेतावनी

ईरान युद्ध पर प्रधानमंत्री Narendra Modi की चेतावनी —...

आज लोकसभा में कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश

आज लोकसभा में कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश...

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का आज शहादत दिवस

महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का...