डॉ. भीमराव अंबेडकर के बोर्ड पर पोती कालिख.

Date:

चुरू जिले के साजनसर गांव में बाबा भीमराव अंबेडकर के बोर्ड पर कालिख पोतने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी इस मामले में नामजद एक अभियुक्त फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश पुलिस जगह-जगह कर रही है। ग्रामीण बाबूराम ने सरदार शहर थाना में कालिख पोतने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

थाना प्रभारी सतपाल विश्नोई ने बताया कि साजनसर गांव में बाबा भीमराव अंबेडकर के बोर्ड पर कालिख पोती गई थी। बोर्ड पर बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भी लगी हुई है। इस मामले में बाबूलाल पुत्र केसराराम मेघवाल ने 16 अगस्त को मामला दर्ज करवाया था। दर्ज मामले के मुताबिक, असामाजिक तत्वों ने 15 अगस्त की रात माहौल बिगाड़ने और भावनाओं को आहत पहुंचाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है।

कालिख पोतने के मामले की जांच एसआई रामप्रताप गोदारा को सौंपी गई। उन्होंने कार्रवाई करते हुए पातलीसर छोटा निवासी शक्तिसिंह पुत्र बलवंत सिंह राजपूत (20), जितेंद्र सिंह पुत्र भागीरथ सिंह राजपूत और अनोपसिंह पुत्र विनोद सिंह राजपूत (20), बिकमसरा गांव व हाल वार्ड 1 निवासी सचिन पुत्र जयसिंह जाट (20), और दुलरासर के भोमसिंह पुत्र मेजरसिंह राजपूत (25) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बलेरो गाड़ी भी जब्त की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Electoral Roll Revision 2026: A Case Study of Lucknow

Lucknow, the capital of Uttar Pradesh India’s largest and...

Humayun Kabir Controversy: अमित शाह का बड़ा बयान

हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर अमित शाह ने...

मथुरा में बड़ा हादसा, यमुना में डूबे 25 भक्त

भक्तों से भरी नाव यमुना में डूबी, 10 लोगों...

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...