[t4b-ticker]
[]
Home » Sports & Health » 41वें जन्मदिन से पहले लंदन पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी
41वें जन्मदिन से पहले लंदन पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी

41वें जन्मदिन से पहले लंदन पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी इस बार इंग्लैंड में अपना जन्मदिन मना सकते हैं। उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की है। साक्षी ने बताया है कि महेंद्र सिंह धोनी उनके साथ इंग्लैंड पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी यहीं अपना 41वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। धोनी फिलहाल अपने परिवार के साथ लंदन में हैं। धोनी का जन्मदिन सात जुलाई को होता है। ऐसे में वो टीम इंडिया के साथ भी अपना जन्मदिन मना सकते हैं.

READ ALSO  ٹی-ٹوئنٹی کرکٹ ورلڈ کپ کے دوسرے سیمی فائنل میں آج شام ہندوستان کا مقابلہ انگلینڈ سے ہوگا۔

भारतीय खिलाड़ी भी फिलहाल इंग्लैंड में हैं और अधूरी टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेल रहे हैं। इसके बाद सात जुलाई से टी20 सीरीज की शुरुआत होनी है। इसी दिन धोनी का जन्मदिन है। पहले टी20 मैच में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। ऐसे में ये खिलाड़ी भी धोनी के जन्मदिन पर शामिल हो सकते हैं। हालांकि, टीम इंडिया में कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में खिलाड़ी किसी भी पार्टी में शामिल होने से बच सकते हैं।

READ ALSO  Foods as Medicines - Yes or No

धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद से वह सिर्फ आईपीएल में खेल रहे हैं। आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

four + nine =

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Scroll To Top
error

Enjoy our portal? Please spread the word :)