कांग्रेस का स्वतंत्रता संग्राम और मौलवियों की भूमिका

Date:

कांग्रेस का स्वतंत्रता संग्राम और मौलवियों की भूमिका

एक वक़्त ऐसा भी आया जब कांग्रेस में RSS की Entry होने लगी और मुसलमानों को आहिस्ता आहिस्ता किनारे किया गया

Special Correspondent जमशेदपुर :
मानगो : दिनांक 7/11/ 2021 // एक दौर था जब मौलाना अबुल कलाम आज़ाद , मौलाना हसरत मोहनी , मौलाना फ़ज़्लुर्रहमान , हाफिज मुहम्मद इब्राहीम जैसे लोग देश की आज़ादी के लिए कांग्रेस को मज़बूत कर रहे थे और अंतत्य: , देश को आज़ाद कराने में कांग्रेस के साथ देश के मुसलमानो का बड़ा तब्क़ा साथ रहा जिनमे उलमा की तादाद भी खासी रही .जमीअत उलेमा पूरी कांग्रेस के साथ रही , 70 हज़ार मौलवियों ने अपनी जान की बाज़ी मुल्क की आज़ादी के लिए लगाई यह अलग बात है के हिन्द के मुस्लिम कोंग्रेसी नेताओं को फ़रामोश किया गया .

Advertisement………………….

और एक वक़्त ऐसा भी आया जब कांग्रेस में RSS की Entry होने लगी और मुसलमानों को आहिस्ता आहिस्ता किनारे किया गया .लेकिन मुसलमान उसके बावजूद कांग्रेस का Blind Supporter रहा . मगर सच्चाई यह है की कांग्रेस ने मुस्लमान और दलित तथा OBC और आदिवासी को अपना वोटर ही समझा उनके अधिकारों से वंचित रखा बल्कि कांग्रेस पर इस बात का भी इलज़ाम है की उसने भारत के मुसल्मानो को दलितों से भी पिछड़ा बनाने में बड़ा रोल अदा किया , और फिर खुद सच्चर कमीटी रिपोर्ट तैयार कराई ताकि मुसलमानो को उनकी कमज़ोरी का एकसास दिलाकर एक बार फिर उन्हें ग़ुलाम रखा जा सके . इसके बाद कांग्रेस का नतीजा आपके सामने है की उसको न सिर्फ केंद्र बल्कि राज्यों से भी सत्ता से बेदखल होना पड़ा.

लेकिन आज एक बार फिर कांग्रेस को मुसलमानो का साथ मिलता दिखाई दे रहा है बल्कि देश का मुसलमान मुर्दा कांग्रेस को ज़िंदा करने की जुगत में अपनी क़ुर्बानियां भी दे रहा है उन्ही में से एक नाम झारखण्ड के टाटा जमशेदपुर के जिला पूर्वी सिंहभूम के निवासी मौलाना अंसार खान का है जो लगातार एक दशक से अपने ज़िले में कांग्रेस को मज़बूत करने के लिए प्रयत्नशील हैं , और ये भी कहीं न कहीं मौलवी बरादरी से ही ताल्लुक़ रखते हैं यानी आज फिर कांग्रेस और देश को मज़बूत बनाने में मौलवियों का किरदार सामने आरहा है .

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, महामंत्री के सी वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष विजय खा के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी का बूथ वार सदस्ता अभियान मानगो क्षेत्र में मौलाना अंसार खान के द्वारा घर-घर चलाया गया। लोगों से कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनने और देश को लोकतंत्र की बहाली , एकता अखंडता और सद्भाव के लिए अनुरोध किया गया , ज़ाहिर है एकता ही सफलता और विकास की कुंजी है . जिसको BJP काल में तबाह करने का काम किया गया है ।

मौलाना अंसार और जिला कांग्रेस की आह्वान पर लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए सदस्यता फार्म भरे एवं शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी किये . जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा उन्हें सदस्यता रसीद भी प्रदान किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान ने बताया कि यह सदस्यता अभियान बुधवार से चलाया जा रहा है साथ ही सदस्य बनने वाले व्यक्ति से सदस्यता शुल्क ₹5 भी जमा किया जा रहा है, इस पूरे कार्यक्रम में लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, सदस्यता अभियान चलाने के क्रम में लोगों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को हर माह सदस्यता अभियान चलाना चाहिए, हम लोग सदस्य बनने के लिए बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे .

Advertisement………………….

इस अवसर पर जिला पूर्वी सिंहभूम के संगठन के साथ श्रीमती सोनिया गांधी , राहुल गांधी प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ के प्रयास की जनता ने सराहना की , और भविष्य में कांग्रेस के हाथ को मज़बूत करने का संकल्प लिया और साथ ही देश की जनता के साथ इन्साफ और अधिकारों के दिलाने के लिए कांग्रेस से आश्वासन भी लिया ।मौलाना अंसार ने सदस्यता अभियान में हिस्सा लेने वाले सभी पदाधिकारियों , संगठन कर्मचारियों और साथियों का आभार व्यक्त किया .

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी एवं
पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि कार्यालय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Electoral Roll Revision 2026: A Case Study of Lucknow

Lucknow, the capital of Uttar Pradesh India’s largest and...

Humayun Kabir Controversy: अमित शाह का बड़ा बयान

हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर अमित शाह ने...

मथुरा में बड़ा हादसा, यमुना में डूबे 25 भक्त

भक्तों से भरी नाव यमुना में डूबी, 10 लोगों...

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...