चौधरी ज़ुबैर का स्वागत और फ़हद ख़ान की हिमायत में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

Date:

सैंकड़ों लोगों ने की शिरकत , इलाक़े में अम्न और शांति बनाने और क्षेत्र में भाई चारे की फ़िज़ा बहाल करने का भी लिया संकल्प

Program के नाज़िम और संचालक ने इलाक़े में हिन्दू मुस्लिम एकता बनाने के लिए उपस्थितजनों को प्रेरित किया और मुसलमानो को अपनी मिल्ली ज़िम्मेदारी निभाते हुए तमाम मख्लूक़ से मोहब्बत का पैग़ाम आम किया , साथ ही सांप्रदायिक एकता को विकास का आधार बताया , और नफरत के सौदागरों से बचने और उनको पराजित करने का आह्वान किया

 

नई दिल्ली 24 Feb // देश में कहीं न कहीं कभी न कभी चुनाव का सिलसिला चलता ही रहता है , कभी संसदीय आम चुनाव , तो कभी विधान सभा चुनाव , कभी निकाय चुनाव तो कभी पंचायती चुनाव इत्यादि . अब UP के विधान सभा के तुरंत बाद दिल्ली निकाय के चुनाव होने हैं जो काफी अहम हैं | इसके लिए Candidates के टिकट मांगने की रस्सा कशी शुरू हो गयी है .

चुनाव में अपना Candidate उतारने केलिए आम तौर से पार्टियां जो मानक तै करती हैं उसमें , दबंगई , पैसा और इलाक़े में भावी प्रत्याशी की पहचान को आधार बनाया जाता है . इसमें प्रत्याशी की नेकी , नैतिकता , मानवता , जुझारूपन , उसकी तालीम , तहज़ीब और दीनदारी को दरकिनार ही रखा जाता है . जो देश और इलाक़े के लिए खतरनाक होता है और उसके नतीजे नकारात्मक ही होते हैं .

 

इसी सम्बन्ध में दिल्ली के विजय Park इलाक़े वार्ड NO. 48 E में एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया , जिसमें इलाक़े के वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता चौधरी मतीन के बेटे व पार्षद चौधरी ज़ुबैर को नेता सदन (Congress) पूर्वी दिल्ली नियुक्त किये जाने के अवसर पर स्वागत समारोह कार्यक्रम रखा गया . एक अजीब इत्तिफ़ाक़ यह था की इस इलाक़े में आज ही के दिन यानी 24 feb 2020 को भयानक सांप्रदायिक दंगे हुए थे जिसमें 50 से ज़्यादा इंसानी जानों और अरबों रूपये की संपत्ति का नुकसान हुआ था .

इस अवसर पर मेहमान खुसूसी चौधरी ज़ुबैर ने अपने ख्यालात का इज़हार करते हुए कहा , नेता का काम पैसा कमाना नहीं बल्कि इलाक़े में अमन बहाली , इलाक़े की खुश हाली और समाज में एकता और अखंडता बनाये रखना होना चाहिए . पार्षद ज़ुबैर ने दिल्ली दंगों के दौरान उनके क्षेत्र में किसी भी जान या बड़े माल के नुकसान न होने के लिए इलाक़े के लोगों की तारीफ की और अपनी कोशिशों को भी सामने रखा .

 

उन्होंने कहा क्या अमीर आदमी को ही एयर कंडीशन में आराम करने का हक़ है ? कांग्रेस के दौर में एक आम आदमी भी फ्री में कूलर चलाकर अपनी रात गुज़ार लिया करता था ,, आज सिर्फ 200 यूनिट तक बिजली फ्री का ढिंढोरा है जबकि कांग्रेस के दौर में ग़रीब को 500 यूनिट तक भी कोई हिसाब नहीं देना पड़ता था .

 

उन्होंने AAP पर आरोप लगाया कि दिल्ली दंगे केजरीवाल की साज़िश का हिस्सा थे , चौधरी ने कहा दिल्ली का नार्थ ईस्ट इलाक़ा साम्प्रदायिकता की आग में झुलसता रहा दंगे भड़क रहे थे और AAP का एक MLA या कोई कार्यकर्त्ता भी सामने निकलकर नहीं आया , जबकि हम दिनों रात इलाक़े में भूम रहे थे .चौधरी ज़ुबैर ने यह भी आरोप लगाया कि 2021 के नगर निगम उपचुनाव में केजरीवाल 1000 पुलिस फ़ोर्स के साथ मेरे इलाक़े में पहुंचे थे , अगर दंगों के दौरान 200 पुलिस कर्मियों के साथ भी CM दौरा कर लेते तो दंगे रुक जाते .मगर मंशा कुछ और ही थी .

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के विजय पार्क 48 E वार्ड के मज़बूत दावेदार फ़हद ख़ान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए चौधरी ज़ुबैर ने इस भव्य आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि इस वक़्त में इतनी भारी संख्या में लोगों का जमा करना बड़ी बात है और यह कांग्रेस के लिए जनता में बढ़ते विश्वास को भी दर्शाता है , जबकि फहद की लोकप्रियता तो साफ़ झलकती है . उन्होंने फ़हद ख़ान की तारीफ करते हुए कहा , श्री ख़ान को क्षेत्र के लोगों का भारी समर्थन उनके आचरण , नैतिकता और समाज सेवी कार्यों के चलते ही संभव हो पाया है , चौधरी ज़ुबैर ने श्री ख़ान के उज्जवल भविष्य की दुआ की और इलाक़े में अम्न , शांति और भाई चारा बनाये रखने के लिए जनता को प्रेरित किया .

फ़हद ख़ान ने भी इस मौके पर क्षेत्र और दुसरे इलाक़ों से आये तमाम उपस्थितगणों का अभिनन्दन किया और शुक्रिया भी अदा किया कि उन्होंने अपना क़ीमती समय श्री ख़ान कि Call पर दिया , और चौधरी ज़ुबैर को निगम में नेता सदन के नियुक्त किये जाने के लिए सभी उपस्थितजनों की तरफ से मुबारकबाद दी तथा उम्मीद जताई कि ज़ुबैर उर्फ़ गुड्डू चौधरी के नेतृत्व में पूरे इलाक़े का विकास होगा और आइंदा नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा .

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी चौधरी ज़ुबैर अहमद के अलावा मधुसूदन गोशाला के मालिक और समाज सेवी
जुबेद उर्रहमान ख़ान उर्फ़ (बब्बन मियां ) ,हाजी नईम ख़ान ,कैलाश ठाकुर , सुहेब तारिक़ , शाहनवाज़ ख़ान उर्फ़ शानू ,रियाज़ उल इस्लाम,उमेश शर्मा ,माज़ ख़ान , असलम चौधरी , Md अज़हर , इक़बाल मिर्ज़ा भाई ,खुर्शीद भाई ,अकरम मलिक ,हशमुद्दीन भाई , चौधरी ज़फर , संदीप मित्तल , राकेश सिंघल ,मुहम्मद इरफ़ान , चाँद भाई ,सय्यद अब्दुल्लाह , मोहन आहूजा और गुल्लू भाई के अलावा कई गणमान्य हस्तियों ने भी शिरकत की और चौधरी ज़ुबैर को मुबारकबाद तथा फ़हद ख़ान को अपनी दुआओं से नवाज़ा .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Electoral Roll Revision 2026: A Case Study of Lucknow

Lucknow, the capital of Uttar Pradesh India’s largest and...

Humayun Kabir Controversy: अमित शाह का बड़ा बयान

हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर अमित शाह ने...

मथुरा में बड़ा हादसा, यमुना में डूबे 25 भक्त

भक्तों से भरी नाव यमुना में डूबी, 10 लोगों...

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...