भाजपा ने किया नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान.

Date:

उत्तराखंड में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों के बीच शनिवार को भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया।

केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंपी है। दिल्ली में बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि पार्टी नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने वाली है। इससे पहले प्रदेश भाजपा की कमान वरिष्ठ और अनुभवी नेता मदन कौशिक के हाथों में थी।

विधानसभा चुनाव के बाद से कौशिक के स्थान पर गढ़वाल मंडल के किसी ब्राह्मण नेता को संगठन की कमान सौंपे जाने की चर्चाएं थीं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे महेंद्र भट्ट का कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए प्रदेशभर से खासकर चमोली जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे।इस दौरान उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसका मैं आभारी हूं। पार्टी ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन में सामूहिक निर्णय लिए जाएंगे ।

मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है और जो अपेक्षा की गई है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मुख्यमंत्री के साथ मिलकर जनता व क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार पंचायत चुनाव हो या फिर लोकसभा और निकाय चुनाव, पार्टी को चुनाव में पहले स्थान पर लाएंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने महेंद्र भट्ट को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी हर चुनाव में आगे रहेगी। उन्हें पार्टी का लंबा अनुभव है, निश्चित रूप से यह अनुभव पार्टी को आगे लाने में काम आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Electoral Roll Revision 2026: A Case Study of Lucknow

Lucknow, the capital of Uttar Pradesh India’s largest and...

Humayun Kabir Controversy: अमित शाह का बड़ा बयान

हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर अमित शाह ने...

मथुरा में बड़ा हादसा, यमुना में डूबे 25 भक्त

भक्तों से भरी नाव यमुना में डूबी, 10 लोगों...

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...