बिहार विधानसभा अध्‍यक्ष को शहीद दिवस समारोह में नहीं मिली कुर्सी, सप्‍तमूर्ति पर माल्‍यार्पण कर लौटे.

Date:

बिहार विधानसभा में शहीद दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव समेत कई नेता इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। लेकिन खास बात यह रही कि विधानसभा अध्‍यक्ष विजय कुमार सिन्‍हा के लिए कार्यक्रम स्‍थल पर कुर्सी नहीं लगाई गई।

सीएम व डिप्‍टी सीएम समेत अन्‍य लोगों ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया। इस दौरान विधानसभा अध्‍यक्ष अपने कार्यालय कक्ष में मौजूद रहे।सप्‍तमूर्ति के पास समारोह का आयोजन हो रहा है। इसमें सीएम, डिप्‍टी सीएम समेत कई नेता पहुंचे। सभी के बैठने की व्‍यवस्‍था की गई थी लेकिन विजय सिन्‍हा के लिए कुर्सी नहीं लगाई गई थी। सभी नेता कुर्सी पर बैठे थे। सीएम नीतीश कुमार के एक ओर तेजस्‍वी यादव तो दूसरी ओर जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह समेत अन्‍य नेता बैठे थे। लेकिन वहां विजय सिन्‍हा के लिए कुर्सी नहीं थी। इससे पहले विजय कुमार सिन्‍हा ने शहीद स्‍मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद वे विधानसभा स्थित अपने कार्यालय लौट गए। उन्‍होंने कहा कि यह दिवस प्रेरणा लेने का है। शहीदों को याद करने से प्रेरणा मिलती है। ऊर्जावान महसूस करते हैं। इस दौरान ताजा घटनाक्रम पर सवाल पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा कि जब तक संवैधा‍निक पद पर हैं, वे कुछ नहीं बोल सकते। हट जाएंगे तब खुलकर बोलेंगे। उनके साथ पूर्व मंत्री रामसूरत राय, नितिन नवीन भी थे। बता दें कि विधानसभा अध्‍यक्ष से सीएम नीतीश कुमार की सदन के अंंदर हुुआ विवाद चर्चा में रहा था। उस दिन सीएम नीतीश कुमार काफी गुस्‍से में थे। कहा जाता है कि उस दिन ही एनडीए के बिखराव की नींव पड़ गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one × 5 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...

बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें योगी आदित्यनाथ: नीलम यादव

प्रेस विज्ञप्ति अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा को लेकर...