शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उत्तराखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान हरीश रावत ने उत्तराखंड को धन्यवाद दिया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हमें बहुमत साबित करने का सुनहरा मौका दिया है।
उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि फ्लोर टेस्ट में विधायक लोकतंत्र के पक्ष में मतदान करेंगे। रावत ने कहा कि सभी 34 विधायक मेरे साथ हैं। हरीश रावत ने कहा कि मैं कभी भी विधायकों की खरीद फरोख्त में शामिल नहीं हुआ। यह झूठ भाजपा द्वारा प्रचारित किया जा रहा है।
सीबीआई जब चाहे मुझे जांच के लिए बुला सकती है। बीजेपी ने धन, बल से उत्तराखंड की सरकार गिराकर लोकतंत्र की हत्या की है और उत्तराखंड को गहरा घाव दिया है। रावत ने कहा कि ये उत्तराखंड के स्वाभिमान की लड़ाई है।