बारिश में गिरा भूल भुलैया के ऊपर का गुम्बद, इमामबाड़े का एक गाइड घायल.

Date:

तेज हवा के साथ हुई बारिश में सोमवार को ऐतिहासिक आसिफी इमामबाड़े में भूल भुलैया के ऊपर का गुम्बद गिर गया। गुम्बद के मलबे की चपेट में आये इमामबाड़े का एक गाइड मुशीर घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर अवकाश होने की वजह से सोमवार को आसिफी इमामबाड़े में सुबह से ही बड़ी तादाद में पर्यटकों भीड़ जुटी हुई थी। शाम को तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश की वजह से भूल भुलैया के ऊपर बुर्ज के गुम्बद का बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर गया। वहां पर मौजूद हुसैनाबाद ट्रस्ट का कर्मचारी गाइड मुशीर घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। बारिश के चलते वहां पर पर्यटक के मौजूद न होने से बड़ा हादसा होते होते बच गया। इमामबाड़ा घूमने आए पर्यटको को ट्रस्ट के कर्मचारियों ने माइक के जरिये वहां से हटाने का काम किया। मंगलवार सुबह मलबा हटा दिया गया है।

अफसरों का कहना है कि हर रोज की तरह परिसर में पर्यटकों की आवाजाही जारी रहेगी।बेगमात रॉयल फैमिली ऑफ अवध की अध्यक्ष प्रिंसेस फरहाना मालिकी ने इमामबाड़े की बुर्जी गिरने पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने हुसैनाबाद ट्रस्ट और एएसआई पर ऐतिहासिक इमामबाड़े की देखरेख न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अल्लाह का शुक्र है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार ऐतिहासिक धरोहरों की देखभाल नहीं करेगी तो आने वाली नस्लें ऐतिहासिक इमारतों को सिर्फ इतिहास के पन्नों में ही देखने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने बुर्जी की मरम्मत जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five + 15 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...

बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें योगी आदित्यनाथ: नीलम यादव

प्रेस विज्ञप्ति अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा को लेकर...