केन्‍द्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने पद्म श्री डॉ. पद्म गुरमीत को बधाई दी

Date:

केन्‍द्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव ने पद्म श्री डॉ. पद्म गुरमीत, निदेशक, एनआईएसआर लेह को बधाई दी

आयुष मंत्रालय के केन्‍द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ सोवा रिग्पा (एनआईएसआर), लेह के निदेशक पद्म श्री डॉ. पद्म गुरमीत को प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है।  

जाधव ने आयुष और पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों, विशेष रूप से सोवा-रिग्पा प्रणाली को बढ़ावा देने में डॉ. गुरमीत के अनुकरणीय योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि लद्दाख की प्राचीन चिकित्सा परंपराओं के संरक्षण, विकास और मुख्यधारा के स्वास्थ्य सेवा ढांचे में उनके एकीकरण के लिए डॉ. गुरमीत के अथक प्रयासों ने देश में समग्र स्वास्थ्य को एक नई दिशा दी है।

मंत्री ने कहा कि यह सम्मान भारत की सदियों पुरानी चिकित्सा विरासत को संरक्षित करने की दिशा में डॉ. गुरमीत के दशकों के समर्पण, विद्वता और सेवा की पहचान है।

उन्होंने आगे कहा कि संपूर्ण आयुष समुदाय और राष्ट्र इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है और पारंपरिक ज्ञान और सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता से प्रेरित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PM राहत योजना का लाभ आप भी उठायें!

इंट्रो:देश में हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं का...

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...