और नरेंद्र मोदी का विकल्प होंगे ?

Date:

क्या 2024 के आम चुनाव में भाजपा का विकल्प कांग्रेस होगी?

देवेंद्र यादव
कोटा राजस्थान

लंबे समय से देश के राजनीतिक और मीडिया के गलियारों में, भारतीय राजनीति को लेकर एक बात बार-बार सुनाई देती है की भाजपा का और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश में कोई विकल्प नहीं है ! लेकिन अब धीरे धीरे भाजपा के विकल्प के रूप में कांग्रेस दिखाई देने लगी है !

राजनीतिक गलियारों में जब देश में 2024 के आम चुनाव के लिए विकल्प के तौर पर तीसरा मोर्चा तलाशा जाने लगा तब आवाज निकलकर आई की तीसरा मोर्चा कांग्रेस की अगवानी में खड़ा हो, मतलब साफ है की केंद्र में भाजपा का विकल्प आज भी कांग्रेस है, कांग्रेस की अगवानी में विपक्ष भाजपा को टक्कर दे सकती है !

विपक्ष ने यह नजारा 2004 में देखा था जब जनता ने भाजपा के विकल्प के रूप में कांग्रेस को चुना था ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प कौन हो, इस पर पेच फस सकता है ! लेकिन इसका तोड़ भी कॉन्ग्रेस और विपक्ष के पास आज भी मजबूत है !

क्या डॉक्टर मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प होंगे ? डॉक्टर मनमोहन सिंह के नाम पर सारा विपक्ष एक जूट हो जाएगा और जनता भी डॉ मनमोहन सिंह को पसंद करेगी, क्योंकि आज देश और देश की राजनीति को देखते हुए जनता मनमोहन सिंह के 10 वर्ष के कार्यकाल को याद करने लगी है !
मनमोहन सिंह की उदारीकरण की नीति हो या फिर उनके कार्यकाल में बनाई गई योजनाएं हो देश और जनता उन्हें आज याद कर रही है ! नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री के रूप में और 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में डॉ मनमोहन सिंह का कार्यकाल यादगार रहा है इसे जनता आज याद कर रही है ! भोजन का अधिकार शिक्षा का अधिकार और रोजगार की गारंटी जैसे कानून डॉ मनमोहन सिंह सरकार की धरोहर हैं ! उन योजनाओं का लाभ आज भी जनता उठा रही है ! विपरीत परिस्थितियों में देश की अर्थव्यवस्था को डॉ मनमोहन सरकार ने संभाल कर रखा अर्थव्यवस्था को डूबने नहीं दिया !

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डीजल और पेट्रोल के भाव बढ़ने के बाद भी देश में पेट्रोल डीजल और गैस के दाम अधिक बढ़ने नहीं दिए और स्थिर रखें ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वार नोट बंदी जीएसटी लागू करने के बाद डॉ मनमोहन सिंह जो आशंका जताई वह आशंका सही निकली ! डॉ मनमोहन सिंह के द्वारा कही गई बातें आज सही साबित हो रही है और डॉक्टर मनमोहन सिंह की बातें अब जनता के मन में उठ रही हैं !


ऐसे में यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे मजबूत विकल्प डॉ मनमोहन सिंह ही साबित होंगे ? डॉ मनमोहन सिंह के नाम पर शरद पवार सहित गैर भाजपा सरकारों के मुख्यमंत्री भी एक जुट हो जाएंगे ऐसी संभावना है !


डॉ मनमोहन सिंह के नाम पर शायद सुश्री ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल भी एतराज नहीं करेंगे ममता बनर्जी तो डॉ मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री भी रही थी उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस को समर्थन दे रखा था ! मायावती और मुलायम सिंह भी डॉ मनमोहन सिंह के नाम पर तैयार हो जाएंगे क्योंकि इन दोनों ने केंद्र में उस समय कांग्रेस को बाहर से समर्थन दे रखा था ! क्या 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प डॉ मनमोहन सिंह होंगे ? इसका अभी इंतजार करना होगा ?

Disclaimer

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस आलेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी विचार हैं। इस आलेख में दी गई किसी भी सूचना की सटीकता, संपूर्णता, व्यावहारिकता अथवा सच्चाई के प्रति टाइम्स ऑफ़ पीडिया उत्तरदायी नहीं है। इस आलेख में सभी सूचनाएं ज्यों की त्यों प्रस्तुत की गई हैं। इस आलेख में दी गई कोई भी सूचना अथवा तथ्य अथवा व्यक्त किए गए विचार टाइम्स ऑफ़ पीडिया के नहीं हैं, तथा टाइम्स ऑफ़ पीडिया उनके लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Electoral Roll Revision 2026: A Case Study of Lucknow

Lucknow, the capital of Uttar Pradesh India’s largest and...

Humayun Kabir Controversy: अमित शाह का बड़ा बयान

हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर अमित शाह ने...

मथुरा में बड़ा हादसा, यमुना में डूबे 25 भक्त

भक्तों से भरी नाव यमुना में डूबी, 10 लोगों...

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...