आंख अपनी चुराना नहीं चाहिए

Date:

आंख अपनी चुराना नहीं चाहिए
**********

प्यार झूठा दिखाना नहीं चाहिए।
आंख अपनी चुराना नहीं चाहिए।।(1)

प्यार करते रहो निर्बलों से सदा
आंख उनको दिखाना नहीं चाहिए।(2)

तुम मदद खुद किसी की करो ना करो
दिल किसी का दुखाना नहीं चाहिए।(3)

बांट सकते नहीं तो बढ़ाओ नहीं,
दुख में दुख को बढाना नहीं चाहिए।।(4)

बात सबने कही है सदा आज तक
बात नाजुक बताना नहीं चाहिए।(5)

तुम उठे हो शिखर पर तो अच्छा बहुत
दूसरों को झुकाना नहीं चाहिए।(6)

बात कहता ‘अटल’ ठोककर दोस्तों,
हमको’ ऐसा जमाना नहीं चाहिए।।(7)
🙏💐🙏
अटल मुरादाबादी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Gopal Misra elected National President of IFWJ with unanimous mandate

Veteran journalist Gopal Misra succeeds Late Dr. K. Vikram...

क्या देवता मांस खाते थे?

भगवान राम और अन्य देवताओं की खानपान की आदतों...

बिहार के नालंदा में हुए हादसे पर राज्यपाल की शोक संवेदना

राज्यपाल सचिवालय लोकभवन, राजस्थान जयपुर, 31 मार्च।Press Release:/ राज्यपाल श्री हरिभाऊ...

Education and harmony must go hand in hand” – Dr Khwaja

Free Coaching for One Year and Inter Faith Message...