वायु सेना का एक मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान कल शाम दुर्घटनाग्रस्‍त

वायु सेना का एक मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान राजस्‍थान के सूरतगढ़ में कल शाम दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। विमान अपनी प्रशिक्षण उड़ान पर था, तभी इसमें बड़ी तकनीकी गड़बड़ी आ गई। विमान चालक सुरक्षित कूद गया, इसलिये किसी के हताहत हो जाने की खबर नहीं है। वायुसेना ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिये गये हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.