सुब्रतरॉय सहारा इंडिया प्रमुख ने अपनी मां छवि राय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पेरोल मांगा था सुब्रत की मां का निधन शुक्रवार की सुबह लखनऊ में हो गया था।इसके बाद दो बजे सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में सहारा इंडिया प्रमुख सुब्रत रॉय को 4 सप्ताह परोल दे दी है। इससे पहले सुब्रत ने अंतरिम जमानत के लिए अदालत में अपील की थी।
गौरतलब है कि निवेशकों के पैसे न वापस करने की वजह से सुब्रत राय 4 मार्च 2014 से ही तिहाड़ जेल में बंद है। सुब्रत को यह परोल मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने दी है, जिसकी मांग सुब्रत की ओर से वकील कपिल सिब्बल ने की थी। परोल के चार हफ्तों के दौरान सादी वर्दी में सिपाही उनकी निगरानी करेंगे। सुब्रत 2 साल बाद पहली बार जेल से बाहर की हवा खा सकेंगे ।टॉप ब्यूरो