सऊदी प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान पहुंचे दिल्ली , मोदी ने बिछाया रेड कारपेट

Date:

सऊदी प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान पहुंचे दिल्ली , मोदी ने बिछाया रेड कारपेट

नई दिल्ली: सऊदी अरब के सबसे कम उम्र शहज़ादे मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ आले सऊद मंगलवार को दो दिन की भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पहुंचकर उनका गर्म जोशी से इस्तक़बाल किया .

इस मौके पर प्रधान मंत्री के साथ विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह भी थे. प्रिंस सलमान का भारत दौरा कई मानो में बहुत एहम है ख़ास तौर पर हालिया पुलवामा हमला और पाक के साथ भारत के मौजूदा रिश्तों का मामला मुख्य रह सकता है .

प्रिंस सलमान का यह दौरा दक्षिण एशिया के चार देशों का है जिसमें हिन्द व् पाक के साथ मलेशिया और इंडोनेशिया भी सलमान जाएंगे .इस दौरे के दौरान पुलवामा आतंकवादी हमला उनके दौरे के विषय का एक प्रमुख मुद्दा रहेगा.

साथ ही दोनों देश रक्षा संबंधों में बढ़ोतरी पर भी चर्चा करेंगे, जिसमें संयुक्त नौसेना अभ्यास शामिल है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दक्षिण एशिया के दौरे की शुरुआत में रविवार को इस्लामाबाद पहुंचे शाहजादे सोमवार को सऊदी अरब लौट गए थे.प्रिंस क्राउन ने पुलवामा हमले पर अपने अफ़सोस का इज़हार करते हुए इसकी निंदा की थी और दोनों देशों के बीच बढ़ती खटास को कम करने के कोशिश पर बात की थी .

शाहजादे के दौरे से पहले सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदेल अल जुबैर ने सोमवार को कहा कि पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को ख़त्म कराने के लिए रियाद (सऊदी राजधानी ) प्रयास करेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, सरकार दबाव में?

Edited by mukesh Yadav करीब 10 अरब डॉलर का झटका,...

An Open Letter to Shri Yogi Adityanath Ji

Shri Yogi Adityanath Ji: Reflections on Governance and Social...

राहुल गांधी का अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला अध्यक्षों से सीधा संवाद

राहुल गांधी ने किया कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला...

NEET UG 2026: पुनर्परीक्षा की तैयारियों की केंद्रीय मंत्री ने की समीक्षा

धर्मेंद्र प्रधान ने निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु NEET परीक्षा...