JNU छात्र संघ चुनाव में सभी सीटों पर लहराया लाल झंडा

Date:

JNU छात्र संघ चुनाव में सभी सीटों पर लहराया लाल झंडा

जेएनयू छात्र संघ चुनाव 2018 के नतीजे घोषित होने के बाद माहौल में ख़ुशी की लाली देखने को मिली कैंपस में हर तरफ लाल झंडे लहराते दिखे . चुनाव में सभी सीटों पर लेफ्ट यूनिटी ने जीत दर्ज की जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सभी सीटों पर दूसरे नंबर पर रहा . जेएनयू में शुक्रवार को छात्रसंघ के चार पदों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव) के लिए मतदान हुए थे.

हमारे संवाददाता के मुताबिक़ जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर लेफ्ट के उम्मीदवार एन. साई बालाजी की जीत हुई है. इसी के साथ उपाध्यक्ष पद पर लेफ्ट की सारिका चौधरी, महासचिव पद पर लेफ्ट के एजाज अहमद राथेर और संयुक्त सचिव पद पर भी लेफ्ट उम्मीदवार अमुथा जयजीप की जीत हुई है.

वहीँ आपको बता दें कि, वाम समर्थित ऑल इंडिया स्टूडेंट्स असोसिएशन (आइसा), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), डेमोक्रैटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) ने इस बार ‘लेफ्ट यूनिटी’ गठबंधन के तहत एक साथ चुनाव लड़ा था.

साथ ही आपको बताते चलें कि, वामपंथी छात्र संगठनों के अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और बिरसा-आंबेडकर-फूले स्‍टूडेंट असोसिएशन (बापसा) के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में उतरे थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिला संशोधन बिल पर रेखा गुप्ता ने सदन में ऐसा क्यों बोला कि…

टॉप ब्यूरो ://28 अप्रैल को दिल्ली की CM रेखा...

तेल संकट से एयरलाइंस बेहाल, संचालन ठप होने की चेतावनी

EDITED TOP BUREAU एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने केंद्र...

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका-ईरान आमने-सामने, परमाणु मुद्दे पर तीखी बहस

न्यूयॉर्क, 28 अप्रैल (वेब वार्ता)। संयुक्त राष्ट्र में सोमवार को अमेरिका...

बोंगांव रैली में मोदी का टीएमसी पर प्रहार

बोंगांव रैली में मोदी का टीएमसी पर प्रहार, ‘मां-माटी-मानुष’...