सजा सुनते ही ज़मीन पर बैठकर फूट-फूटकर रोया बलात्कारी बाबा,जज से लगाई माफ़ी की गुहार

Date:

रोहतक। CBI की स्पेशल कोर्ट ने डेरा सौदा सच्चा के प्रमुख  बलात्कारी गुरमीत को दस साल की कैद सुनाई है। कोर्ट में जज गुरदीप सिंह ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जिसके बाद ये सजा सुनाई है। जानकारी के मुताबिक, सजा सुनते ही बलात्कारी  कोर्ट रुम में ज़मीन पर बैठकर फूट-फूटकर रोने लगा और जज साहब से रहम की अपील करने लगा।
राम रहीम के वकील ने जज से गुजारिश की कि राम रहीम समाजसेवी हैं, बाबा ने स्वास्थ्य शिविर लगवाए, रक्त दान कैम्प लगवाए हैं। इस पर जज ने कहा, लगवाए होंगे और किए होंगे सामाजिक काम लेकिन उन्होंने बलात्कार भी किया है, इसलिए उन्हें सजा भी मिलेगी। सजा सुनते ही बलात्कारी राम रहीम ने बीमारी का बहाना बनाया तो उसका मेडिकल टीम ने चेकअप किया और मेडिकल में फिट पाया गया।

इससे पहले जज ने दोनों पक्षों को अपनी-अपनी बात रखने के लिए 10-10 मिनट का वक्त दिया। सीबीआई के वकील ने मामले में अधिकतम सजा देने की मांग करते हुए राम रहीम को उम्रकैद देने की मांग की थी। बता दें कि जज इस केस में फैसला सुनाने के लिए पंचकूला से रोहतक विशेष हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे। इधर, बाबा को सजा सुनाए जाने से नाराज उसके समर्थकों ने सिरसा के फुल्का में दो गाड़ियां फूंक दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम रहीम को फिर जेल के उसी बैरक में पहुंचा दिया गया, जहां पिछले दो दिनों से वो बंद है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिला संशोधन बिल पर रेखा गुप्ता ने सदन में ऐसा क्यों बोला कि…

टॉप ब्यूरो ://28 अप्रैल को दिल्ली की CM रेखा...

तेल संकट से एयरलाइंस बेहाल, संचालन ठप होने की चेतावनी

EDITED TOP BUREAU एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने केंद्र...

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका-ईरान आमने-सामने, परमाणु मुद्दे पर तीखी बहस

न्यूयॉर्क, 28 अप्रैल (वेब वार्ता)। संयुक्त राष्ट्र में सोमवार को अमेरिका...

बोंगांव रैली में मोदी का टीएमसी पर प्रहार

बोंगांव रैली में मोदी का टीएमसी पर प्रहार, ‘मां-माटी-मानुष’...