उत्तराखंड लोक सेवा आयोग : पीसीएस प्री परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न, आधे अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

हरिद्वार, 29 नवंबर । उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 रविवार को प्रदेशभर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रदेश के 13 जनपदों के 18 नगरों में बनाए गए 210 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडे ने बताया कि परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई। प्रथम सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित हुआ।

परीक्षा के लिए कुल 79,082 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से प्रथम सत्र में 41,912 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 37,170 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम सत्र में उपस्थिति 53 प्रतिशत रही। वहीं, द्वितीय सत्र में 40,517 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 38,565 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस सत्र में उपस्थिति का प्रतिशत 51.23 रहा।

सचिव ने बताया कि प्रदेशभर में निर्धारित सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.