कोटा स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते चार रेलसेवाओं का मार्ग परिवर्तित, कोटा स्टेशन पर ठहराव रहेगा रद्द

रेलवे द्वारा कोटा स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर विकास कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए 23 नवम्बर से 7 दिसम्बर तक 15 दिनों का ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते रेलवे द्वारा चार रेलसेवाओं का मार्ग परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन रेलसेवाओं को कोटा स्टेशन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि निम्नलिखित चार रेल सेवाएं परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी तथा कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर अस्थाई ठहराव करेंगी।

गाड़ी संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 23 नवम्बर से 7 दिसम्बर तक भोपाल से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग सोगरिया-कोटा सी केबिन-गुरला होकर संचालित होगी। इस दौरान रेलसेवा का सोगरिया स्टेशन पर रात्रि 02.10 बजे आगमन एवं 02.20 बजे प्रस्थान होगा।

गाड़ी संख्या 14813, जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस रेलसेवा 23 नवम्बर से 7 दिसम्बर तक जोधपुर से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग गुरला-कोटा सी केबिन-सोगरिया होकर संचालित होगी। इस दौरान रेलसेवा का सोगरिया स्टेशन पर रात्रि 23.30 बजे आगमन एवं 23.40 बजे प्रस्थान होगा।

गाड़ी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा 23 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक जबलपुर से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग सोगरिया-कोटा सी केबिन-गुरला होकर संचालित होगी। इस दौरान रेलसेवा का सोगरिया स्टेशन पर प्रातः 06.35 बजे आगमन एवं 06.45 बजे प्रस्थान होगा।

गाड़ी संख्या 12182, अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 23 नवम्बर से 7 दिसम्बर तक अजमेर से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग गुरला-कोटा सी केबिन-सोगरिया होकर संचालित होगी। इस दौरान रेलसेवा का सोगरिया स्टेशन पर रात्रि 21.50 बजे आगमन एवं 22.00 बजे प्रस्थान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.