कर्स्टन ए. डेविस अमेरिका की राष्ट्रीय साइबर निदेशक नियुक्त

वाशिंगटन (अमेरिका), 20 नवंबर । व्हाइट हाउस ने कर्स्टन ए. डेविस को नया राष्ट्रीय साइबर निदेशक नियुक्त किया है। उन्होंने शॉन केर्नक्रॉस की जगह ली। हाल के दिनों में अमेरिका के हवाई यातायात, बैंकिंग और राष्ट्रीय सुरक्षा प्रणालियों में बड़े पैमाने पर आई तकनीकी रुकावटों के बाद प्रशासन को आलोचना का सामना करना पड़ा। इसके बाद पूर्व साइबर प्रमुख शॉन केर्नक्रॉस को पद से हटाया गया।

स्थायी रूप से इस पद पर नियुक्ति के लिए सीनेट की मंजूरी आवश्यक होती है। इस वजह से डेविस फिलहाल कार्यवाहक के रूप में ऑफिस ऑफ द नेशनल साइबर डायरेक्टर (ओएनसीडी) का नेतृत्व करेंगी। कर्स्टन डेविस अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) की मुख्य सूचना अधिकारी रह चुकी हैं। निजी क्षेत्र में भी उनके पास साइबर सुरक्षा का करीब दो दशक का अनुभव है। वह साइबर सुरक्षा से संबंधित वैश्विक कंपनियों यूनिलीवर, एस्टी लॉडर, बार्कलेज और सीमेंस में शीर्ष अधिकारी रही हैं।

एक्सिओस की रिपोर्ट में इस बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) टीम में बदलाव कर रहे हैं। इसी क्रम में, गुरुवार को व्हाइट हाउस ने कर्स्टन ए. डेविस को नया राष्ट्रीय साइबर नियुक्त किया। उनके पास अपने पूर्ववर्ती शॉन केर्नक्रॉस की तुलना में इस क्षेत्र का अधिक अनुभव है। व्हाइट हाउस के दो अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप के नए चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर ने इस बदलाव की जरूरत जोर दिया। इसके बाद उन्होंने केर्नक्रॉस को हटा दिया ।

ऑफिस ऑफ द नेशनल साइबर डायरेक्टर पूरी संघीय सरकार (फेडरल गवर्नमेंट) में साइबर सुरक्षा नीति और रणनीति के बीच समन्वय का काम करता है। इस पद के लिए सीनेट की मंजूरी जरूरी है। इससे पहले रक्षा विभाग की चीफ इनफॉर्मेशन ऑफिसर के रूप में डेविस को सीनेट से मंजूरी मिल चुकी है। डेविस पेंटागन में रक्षा सचिव (डिफेंस सेक्रेटरी) पीट हेगसेथ की मुख्य सलाहकार रह चुकी हैं। वह उन्हें “सूचना प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी और साइबर सुरक्षा से जुड़े सभी मामलों” पर सलाह देती थीं। डेविस इंस्टीट्यूट फॉर साइबर की संस्थापक हैं। यह गैर लाभकारी संगठन है और डिजिटल दुनिया में नागरिकों की सुरक्षा के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.