हरियाणा महिला कांग्रेस में संगठनात्मक विस्तार

चंडीगढ़, 16 नवंबर । अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पर्ल चौधरी की अनुशंसा पर प्रदेश संगठन के 38 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इनमें 6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 04 प्रदेश महासचिव, 07 प्रदेश सचिव और 21 जिलों की महिला कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने सोमवार को चंडीगढ़ में जारी बयान में बताया कि भाजपा देश की आधी आबादी को परिसीमन के विवादों में उलझाकर उनके वर्तमान और भविष्य के अधिकारों से वंचित नहीं रख सकती। आधी आबादी अपना पूरा हक लेकर रहेगी। महिलाओं को केवल आरक्षण का आश्वासन नहीं, बल्कि राजनीति और सत्ता में वास्तविक भागीदारी चाहिए।

उन्होंने बताया कि कोमल को अंबाला (अर्बन), डॉ. स्वाति भारद्वाज को भिवानी (अर्बन), परमजीत कौर को फतेहाबाद, सीमा हुड्डा कटारिया को गुरुग्राम, संतोष कुमार जून को हिसार (अर्बन), बीरमति को हिसार (रूरल), रेखा रानी को जींद (अर्बन), सीमा बारोली को जींद (रूरल), सुशीला शर्मा को कैथल, सपना राणा को करनाल (अर्बन-वन), डॉ.नवजोत कश्यप पंवार को करनाल (रूरल-वन) तथा गुरविंदर कौर चावला को करनाल रूरल-टू, डॉ.राजवती यादव को महेंद्रगढ़, गीता रानी गाबा को पानीपत (अर्बन), राजकुमार यादव को रेवाड़ी (अर्बन), कविता शर्मा को रोहतक (अर्बन), कृष्णा फौगाट को सिरसा (अर्बन), पायल मलिक को सोनीपत (अर्बन), प्रोमिला मलिक को सोनीपत (रूरल) तथा आरती तोमर को यमुनानगर (अर्बन) का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार साक्षी भोला, मुकेश श्योराण राठी, सविता गर्ग तथा लाजवंती को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी नेत्री प्रज्ञा जैन, नीलम बालयाण, निर्मला बलहारा, डॉ.निर्मला चौधरी, डॉ.आरती गहलोत तथा स्वीटी रंगा को प्रदेश उपाध्यक्ष, मिथलेश चौधरी, सीमा खासा, पूजा मल्होत्रा, तनु शर्मा, हेमलता शर्मा, सुदेश तथा सुमन लोहचब को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.