देशभर में मौलाना आज़ाद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

(प्रेस विज्ञप्ति)

उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन दिल्ली स्टेट ने मौलाना अबुल कलाम आज़ाद को श्रद्धांजलि अर्पित की
उर्दू पार्क का नाम बदलकर ‘मौलाना आज़ाद उर्दू पार्क’ रखने और उसके सौंदर्यीकरण की उठी मांग

नई दिल्ली, 11 नवंबर 2026:

देशभर में आज भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और संगठनों ने उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।

इस अवसर पर शिक्षा के महत्व, वैज्ञानिक सोच और सामाजिक एकता पर जोर दिया गया। मौलाना आज़ाद ने स्वतंत्र भारत की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके सम्मान में हर वर्ष 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। उनका जीवन आज भी देश की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन दिल्ली स्टेट की ओर से शेख अलीमुद्दीन असदी के नेतृत्व में सुबह 7:30 बजे मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के अवसर पर फातिहा ख्वानी की गई और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर भारत सरकार के योजना आयोग की पूर्व सदस्य सैयदा हमीद के अलावा डॉ. सैयद अहमद खान, फिरोज बख्त अहमद, जलालुद्दीन जलाली, नूरुन्नबी खान, एडवोकेट आफताब आलम खान, शोएब खान, मोहम्मद इमदादुल्लाह, मौलाना अता-उर-रहमान कासमी, एडवोकेट मोहम्मद अक़रम, एडवोकेट शाह जबीं काज़ी, काज़ी अब्दुल बासित, मौलाना फिरोज अख्तर कासमी, इदरीस नाइकवाड़ी, संजय वेदी, मोहम्मद फरहान, इसरार अहमद उजैनी और शारिक अली सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मौलाना आज़ाद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सर्वसम्मति से मांग की गई कि उनके मजार के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही, मजार के निकट स्थित ऐतिहासिक उर्दू पार्क का नाम बदलकर ‘मौलाना आज़ाद उर्दू पार्क’ रखा जाए और उसकी समुचित साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण की व्यवस्था की जाए।

उल्लेखनीय है कि महान स्वतंत्रता सेनानी, क़ायद-ए-मिल्लत और प्रख्यात शिक्षाविद् मौलाना अबुल कलाम आज़ाद स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री थे। देश के निर्माण और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय है। ऐसे महान व्यक्तित्व के मजार का उचित रखरखाव नहीं होना चिंता का विषय है।

इसलिए उनकी अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और सामुदायिक सेवाओं एवं योगदान को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक है कि उनके मजार के सामने और आसपास साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए तथा ऐतिहासिक उर्दू पार्क की बदहाली दूर कर उसका सौंदर्यीकरण किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी उनके योगदान और विचारों से प्रेरणा प्राप्त कर सकें।

याद रहे 2 रोज़ क़ब्ल ही विश्व उर्दू दिवस के अवसर पर उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन और ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य समारोह का आयोजन ग़ालिब अकादमी बस्ती हज़रत निज़ामुद्दीन में किया गया गया था। 

उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन देशभर में उर्दू की बक़ा और इसके फ़रोग़ के लिए कार्यक्रम करती रहती है. और उर्दू से जुड़े इदारों और लोगों की होंसला अफ़ज़ाई के लिए अवार्ड DSTRIBUTION और मुक़ाबलाजातो PROGRAMMES आयोजित करती रहती है. और इन तमाम कोशिशों के लिए डॉ सईद अहमद खान और उनकी पूरी टीम के अनथक प्रयासों को फ़रामोश नहीं किया जा सकता.

जारीकर्ता:

(मोहम्मद इमरान कन्नौजी)
प्रेस सचिव,
उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन, नई दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.