जींद : मेडिकल कालेज मे दाखिले के नाम पर पांच लाख हड़पे

जींद, 04 नवंबर । जिला में अलग-अलग स्थानों पर ठगों ने दो लोगों से छह लाख 43 हजार रुपये हडप लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्याम नगर निवासी राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने आरोपित सत्यवान को वर्ष 2019 में पांच लाख रुपये अपने बेटे अंशुमन को अच्छे मेडिकल कालेज में दाखिला दिलाने के लिए दिए थे। उसके बेटे का दाखिला नही हुआ। आरोपित ने कुछ समय के बाद देने की बात कही।

लंबा समय बीत जाने के बाद भी राशि को नही लौटाया गया। जब उसने दबाव बनाया तो आरोपित ने राशि देने पर मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। शिकायत पुलिस से की गई तो आरोपित ने सोने में निवेश करने की बात कहते हुए रसीद प्रस्तुत की। जबकि उसने राशि को सोने में निवश नही किया। आरोपित ने पुलिस जांच को भी फर्जी दस्तावेज देकर गुमराह करने की कोशिश की। बुधवार को जानकारी देते हुए शहर थाना के जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया ने दाखिले के नाम पर राशि हड़पने की शिकायत मिली थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।

गांव ढाणी रामगढ़ निवासी शिव कुमार ने बताया कि उसके दो अलग-अलग बैंकों में खाते हैं। गत एक नवंबर को उसके एक खाते से 35 हजार रुपये तथा दूसरे बैंक के खाते से 94 हजार 222 रुपये गायब हो गए। जब उसने बैंक में जाकर पूछताछ की तो उसे बताया गया कि रुपये यूपीआई द्वारा निकाले गए हैं। शिवकुमार ने आरोप लगाया कि उसके पास न तो कोई ओटीपी आया और न ही कोई लिंक शेयर किया। बावजूद इसके उसके खाते से एक लाख 43 हजार 222 रुपये गायब हो गए। साइबर थाना के जांच अधिकारी सुखपाल ने बताया कि पुलिस ने शिवकुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.