ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर । ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। इसके साथ ही, डाउ जोन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मजबूती का माहौल बना रहा, जहां तीनों प्रमुख सूचकांक शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में आज भारी मंदी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है, जहां अधिकांश प्रमुख सूचकांक बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं और सिर्फ एक बाजार में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिका में बुधवार की देर रात जारी हुए अल्फाबेट के निराशाजनक तिमाही नतीजों के चलते टेक कंपनियों से जुड़े नैस्डैक में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जिसके दबाव में अमेरिकी के तीनों प्रमुख इक्विटी सूचकांकों में गिरावट आई। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 132.54 अंक यानी 0.25 प्रतिशत गिरकर 52,342.56 अंक के स्तर पर आ गया। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स में 23.59 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 7,720.39 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही नैस्डैक कंपोजिट भी 365.13 अंक यानी 1.37 प्रतिशत गिरकर 26,184.72 अंक के स्तर पर आ गया। दूसरी ओर, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज सुबह फिलहाल 123.45 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,219.11 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान शानदार कारोबार होता रहा और सभी सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। जर्मनी का डीएएक्स इंडेक्स 335.66 अंक यानी 1.29 प्रतिशत उछल कर 26,039.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह फ्रांस के सीएसी इंडेक्स ने 83.04 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,970 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके साथ ही, ब्रिटेन के एफटीएसई इंडेक्स में भी तेजी बनी रही। पूरे सत्र के कारोबार के बाद यह सूचकांक 27.57 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,722.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज गिरावट का माहौल बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजारों में से आठ के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि सिर्फ एक सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजार में से सिर्फ हॉन्गकॉन्ग के शेयर बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है। यहां हैंगसेंग इंडेक्स आज फिलहाल 357.35 अंक यानी 1.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,316 अंक के स्तर पर आ गया है।

भारतीय बाजार के लिए शुरुआती संकेत देने वाले गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह गिरावट का रुख नजर आ रहा है। फिलहाल यह सूचकांक 21.50 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की मंदी के साथ 23,021 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसी तरह जापान का निक्केई 225 इंडेक्स भी आज भारी गिरावट के साथ लाल निशान में पहुंचा हुआ है। फिलहाल यह सूचकांक 1,779.47 अंक यानी 2.75 प्रतिशत की जबरदस्त कमजोरी के साथ 62,880 अंक के स्तर पर बना हुआ है।

सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स भी आज गिरावट के साथ काम करता नजर आ रहा है। फिलहाल यह सूचकांक सात अंक यानी 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,376.13 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्त गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। चौतरफा बिकवाली के दबाव में फिलहाल यह सूचकांक 292.35 अंक यानी 5.18 प्रतिशत टूट कर 5,645.31 अंक के स्तर पर आ गया है।

ताइवान स्टॉक एक्सचेंज में भी आज मायूसी का माहौल है, जिसके कारण ताइवान वेटेड इंडेक्स लुढ़क गया है। लगातार हो रही बिकवाली के दबाव में यह सूचकांक 1,106.55 अंक यानी 2.44 प्रतिशत गिर कर 45,261.78 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी आज लाल निशान में कारोबार कर रहा है। फिलहाल यह सूचकांक 10.89 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,640.54 अंक के स्तर पर बना हुआ है।

इसी तरह थाईलैंड के सेट कंपोजिट इंडेक्स में आज गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 20.38 अंक यानी 1.34 प्रतिशत फिसल कर 1,524.22 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा इंडोनेशिया स्टॉक एक्सचेंज में भी आज बिकवाल पूरी तरह हावी नजर आ रहे हैं, जिसके कारण जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 102.90 अंक यानी 2.05 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 5,009.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.