नवरात्रि पर्व के आखिरी दिन मां सिद्धदात्री की पूजा की मची धूम

हमीरपुर, 19 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार को नवमी पर्व की धूम मची हुयी है। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हैं। नवरात्रि पर्व के आखिरी दिन महिलाओं और देवी भक्तों ने मां सिद्धदात्री की पूजा अर्चना की। देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों में कन्याओं को भोजन भी कराने का दौर जारी हैं।

हमीरपुर नगर में दुर्गा माता, मां काली व अन्य देवियों के आधा दर्जन से अधिक प्राचीन मंदिर स्थापित है। सुबह से इन मंदिरों में महिलाओं की भीड़ पूजा पाठ को उमड़ पड़ी। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र कजियाना मुहाल में ही सैकड़ों साल पुराने काली देवी के मंदिर में बड़ी संख्या में महिलायें पूजा करने पहुंची। वहीं हाथी दरवाजा और सैयदबाड़ा मुहाल में भी मां काली, जगदम्बे मां व गौरादेवी के मंदिर में पूजन पाठ चल रहा है। रमेड़ी में भी रोड किनारे मां काली की प्रतिमा पर पूजा के लिये लोगों का तांता लगा हुआ है। महिलायें बड़े ही विधि विधान से सिद्धदात्री मां की पूजा अर्चना के साथ ही मां कीला देवी की भी पूजा कर रही हैं।

लोनिवि गेस्टहाउस के पास भी मां काली के दरबार में लोगों ने पूजा अर्चना की। यहीं पर श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराया। कल्पवृक्ष पर भी महाकाली के मंदिर में पूजन पाठ का सिलसिला सुबह से शुरू हुआ दो देर रात तक चलेगा। इसके अलावा चौरादेवी व पतालेश्वर मंदिर सहित कई देवी स्थानों पर मां सिद्धदात्री की पूजा की धूम मची हुयी है। कई मंदिरों के बाहर लोगों ने हवन पाठ का भी आयोजन किया जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ी। हमीरपुर शहर में स्थापित दर्जनों देवी पंडालों में मां सिदधदात्री की सामूहिक आरती कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़़ उमड़ी।

महिला थाने के पास सजे देवी पंडाल में भी महिला पुलिस कर्मियों ने भी माता सिद्धदात्री की पूजा विधि विधान से की। महिला थाने के अंदर स्थापित दुर्गा मंदिर में पुलिस कर्मियों ने कन्याओं को भोजन कराया। यहां के पंडित सिद्धगोपाल अवस्थी ने बताया कि सिद्धदात्री मां की पूजा अर्चना से घर में खुशहाली आती हैं। नवदुर्गा पर्व के नौवें दिन सिर्फ सिद्धदात्री देवी की पूजा अर्चना करने मात्र से नौ दिन का फल मिलता हैं। पूजा अर्चना के बाद व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को कन्या भोज कराकर व्रत समाप्त करना चाहिये।

गौरादेवी मंदिर में सिद्धदात्री देवी की पूजा के बाद हुआ हवनहमीरपुर शहर के कालपी चौराहा के पास पच्चीस फीट की ऊंचाई में स्थित गौरादेवी मंदिर में हजारों लोगों ने मां सिद्धदात्री की पूजा अर्चना कर सामूहिक रूप से हवन कर अनुष्ठान किया। यहां विधि विधान से हवन कर लोग आहुतियां दे रहे हैं। इस मंदिर परिसर पर ये अनुष्ठान सुबह से शुरू हुआ जो अभी भी जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.