पांच खंड विकास अधिकारियों के तबादले

नैनीताल, 16 अक्टूबर । नैनीताल जनपद में पांच खंड विकास अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार, पंकज जोशी को बेतालघाट से रामगढ़,शुभम अग्रवाल को रामगढ़ से बेतालघाट, जगदीश पंत को कोटाबाग से धारी और महेश गंगवार को धारी से ओखलकांडा विकासखंड में तैनात किया गया है। वहीं,तनवीर असगर का स्थानांतरण नैनीताल जनपद के हल्द्वानी विकासखंड से ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर विकासखंड में किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.