वाराणसी : काशी संकुल की विभिन्न प्रश्नोत्तरी, प्रदर्श एवं प्रैक्टिकल परीक्षा में 11 विद्यालयों की भागीदारी

वाराणसी, 12 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार को विद्या भारती (पूर्वी उत्तर प्रदेश) काशी विभाग के काशी संकुल की विज्ञान प्रश्न मंच, वैदिक गणित एवं सांस्कृतिक प्रश्न मंच की संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में संकुल (क्लस्टर) के सभी 11 विद्यालयों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से भागीदारी की।

वाराणसी महानगर के भदैनी में स्थित आदर्श शिक्षा मन्दिर जूनियर हाईस्कूल भदैनी में आयोजित प्रतियोगिताओं में शिशु एवं बाल वर्ग की विभिन्न प्रश्नोत्तरी, प्रदर्श एवं प्रैक्टिकल प्रतियोगिता में विज्ञान शिशु वर्ग में मोहनी देवी रुग्णता तुलसीपुर पहले और दीन दयाल नगर दूसरे और सिद्धगिरी बाग तीसरे स्थान पर रहा। इस क्रम में विज्ञान बाल वर्ग में तुलसीपुर प्रथम,सिद्धगिरीबाग दूसरे और दीनदयाल नगर तीसरे स्थान पर रहा। वैदिक गणित शिशु वर्ग में पहले स्थान पर तुलसीपुर,दूसरे पर चकिया और तीसरे पर आदर्श शिक्षा मन्दिर भदैनी रहा। इसी तरह वैदिक गणित बालवर्ग में पहले स्थान पर तुलसीपुर, दूसरे पर चकिया और तीसरे पर दीन दयाल नगर रहा। विज्ञान प्रदर्श शिशु वर्ग में पहले स्थान पर आदर्श शिक्षा मन्दिर भदैनी,द्वितीय पहड़िया तृतीय स्थान पर तुलसीपुर रहा। विज्ञान प्रदर्श बाल वर्ग में पहले स्थान पर तुलसीपुर,दूसरे पर सिद्धगिरीबाग,तीसरे स्थान पर सामनेघाट रहा।

इसी तरह विज्ञान प्रयोग में पहले स्थान पर आदर्श शिक्षा मन्दिर भदैनी,दूसरे पर तुलसीपुर और तीसरे पर भी आदर्श शिक्षा मन्दिर भदैनी रहा। विज्ञान प्रयोग में आदर्श शिक्षा मन्दिर भदैनी,विज्ञान प्रेजेंटेशन में प्रथम आदर्श शिक्षा मन्दिर भदैनी,सांस्कृतिक प्रश्न मंच बाल वर्ग में प्रथम सिद्धगिरीबाग,द्वितीय सुंदरपुर,तृतीय दीन दयाल नगर रहा। इन संकुल (क्लस्टर) स्तरीय प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता और अपनी समृद्ध संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी विभाग के विभाग विचारक नितिन मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार सिंह, विद्यालय के प्रबंधक नवीन कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य लोकेश कुमार शर्मा, संकुल प्रमुख दिवाकर पांडेय आदि की विशिष्ट मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.