अपराधों का शतक लगाने वाला 50 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली

नोएडा, 11 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद की लिंक रोड थाना पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके दोनों पैरों में लगी है। इसके खिलाफ पूर्व में लूट, छिनैती, चोरी सहित विभिन्न धाराओं में 100 मुकदमे दर्ज हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि थाना लिंक रोड पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने एक सूचना के आधार पर रविवार को 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश फरमान उर्फ नागिन को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके दोनों पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि यह वाहन चोरी सहित विभिन्न मामलों में फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ पूर्व में 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है, जिनमें लूट, छिनैती, वाहन चोरी सहित विभिन्न मामले शामिल है। इसके पास से पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.