रिश्वत लेते पटवारी निर्मल बोरा रंगे हाथ गिरफ्तार

नैनीताल, 26 सितंबर । जनपद नैनीताल की तहसील धारी में सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने भूमि की नाप-जोख के एवज में शनिवार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की ओर से सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत किए जाने के बाद जांच में शिकायत सही पाए जाने पर सतर्कता सेक्टर नैनीताल-हल्द्वानी के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जाल बिछाकर यह कार्रवाई की गई है।

सतर्कता अधिष्ठान के अनुसार निर्मल बोरा पुत्र शेर सिंह बोरा निवासी सुनकोट धारी जनपद नैनीताल वर्तमान में धारी तहसील में पटवारी के पद पर तैनात था और हल्द्वानी के बिठोरिया नंबर एक स्थित जलवायु विहार में रह रहा था। आरोप है कि उसने ग्राम मजीदा, तहसील धारी स्थित शिकायतकर्ता की भूमि की नाप-जोख के एवज में धनराशि की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता टीम ने शिकायत का सत्यापन किया और आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय टीम ने पटवारी को पकड़ लिया। उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में रिश्वत की मांग और गिरफ्तारी सतर्कता अधिष्ठान की ओर से लगाए गए आरोप हैंय अंतिम दोषसिद्धि न्यायालय के निर्णय पर निर्भर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.