अमेठी : कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत, पति चोटिल

अमेठी, 26 सितंबर । उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जामों थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में शनिवार सुबह कच्ची खंडहरनुमा दीवार अचानक गिरने से उसके नीचे दबकर महिला की मौत हो गई। हादसे में मृतक महिला के पति को भी चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत बलभद्रपुर गाँव निवासी उषा सुबह करीब आठ बजे पति रामकुमार पासी के साथ घर के पीछे बंधी भैंस को खोलने गई थी। इसी दौरान भैंस के पास खड़ी कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और और दंपति मलबे में दब गए। तत्काल ग्रामीणों ने दंपति को मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामों ले जाया गए, जहां चिकित्सकों ने महिला उषा (32) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में पति रामकुमार को भी हल्की चोटें आईं।

थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस ने सीएचसी जामों से मृतक का मेमो प्राप्त किया है। इसके आधार पर महिला के शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.