अजय माकन और पीसी चाको का इस्तीफा नामंजूर

Date:

दिल्ली के एमसीडी चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अजय माकन और राज्य के पार्टी प्रभारी पीसी चाको ने अपना अपना इस्तीफा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा था. लेकिन राहुल गांधी ने दोनों का इस्तीफा नामंजूर करते हुए दोनों को पद पर बने रहने को कहा हैं. राहुल ने दोनों से मुलाक़ात के बाद कहा कि  गत विधानसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है और आगे पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रयास किये जाने की जरूरत है. दरअसल आम आदमी पार्टी की तुलना में कांग्रेस को महज 4 फीसदी वोट कम मिले हैं.

ऐसे में राहुल का मानना हैं कि पार्टी ने चुनाव में सुधार किया हैं. जिसके चलते उन्होंने  दोनो नेताओं को कीप इट अप का संदेश भी दिया है. हालंकि कांग्रेस दिल्ली एमसीडी चुनाव में बीजेपी और आम आदमी पार्टी से काफी पीछे तीसरे स्थान पर रही.

बीजेपी ने 270 वार्डो में से 181 पर जीत दर्ज की है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) मात्र 48 वार्डो में जीत हासिल कर पाई, जबकि कांग्रेस को मात्र 30 सीटों से ही संतोष करना पड़ा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिला संशोधन बिल पर रेखा गुप्ता ने सदन में ऐसा क्यों बोला कि…

टॉप ब्यूरो ://28 अप्रैल को दिल्ली की CM रेखा...

तेल संकट से एयरलाइंस बेहाल, संचालन ठप होने की चेतावनी

EDITED TOP BUREAU एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने केंद्र...

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका-ईरान आमने-सामने, परमाणु मुद्दे पर तीखी बहस

न्यूयॉर्क, 28 अप्रैल (वेब वार्ता)। संयुक्त राष्ट्र में सोमवार को अमेरिका...

बोंगांव रैली में मोदी का टीएमसी पर प्रहार

बोंगांव रैली में मोदी का टीएमसी पर प्रहार, ‘मां-माटी-मानुष’...