लिए कार्यक्रमों के आयोजन में लगी हुई है।
मनोज राठी ने गुरुवार काे कहा कि भाजपा की ओर से रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता और
पौधारोपण सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई है, लेकिन यह नहीं बताया गया
कि जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने
कहा कि बेरोजगारी आज युवाओं के सामने सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। रोजगार के अवसरों
की कमी के साथ-साथ भर्ती प्रक्रियाओं और पेपर लीक से जुड़े मामले युवाओं की उम्मीदों
को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब युवा रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे
हैं तो उनके लिए सरकार की प्राथमिकता क्या है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था भी गंभीर चुनौतियों से गुजर रही है।
कई स्कूल बंद हो रहे हैं या उन्हें दूसरे स्कूलों में मर्ज किया जा रहा है, जबकि शिक्षकों
के बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं। ऐसे में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध
कराने के सरकार के दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं,
महंगाई, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध और आम लोगों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी सरकार को
जवाब देना चाहिए लेकिन सरकार इन मुद्दों पर जवाब देने की बजाय इन मुद्दों को उठाने
वालों की आजाज दबाने में लगी है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को समारोहों और
प्रचार पर जोर देने की बजाय रोजगार सृजन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने,
युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने, कानून-व्यवस्था सुधारने और भ्रष्टाचार पर प्रभावी
कार्रवाई करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता, किसानों,
मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और कर्मचारियों के मुद्दों को उठाती रही है। उन्होंने कहा
कि कांग्रेस स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह शासन के पक्ष में है तथा पार्टी नेता राहुल
गांधी देश के हर वर्ग के अधिकारों और हितों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं।