हमीरपुर, 07 सितम्बर । उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र स्थित पवई गांव के पास पथखुरी रोड पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी राठ भेजा, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम भैंसाय थाना मुस्करा निवासी अमन (25) , रोहित (23) और सुग्रीव (22) एक बाइक पर सवार थे। वहीं, दूसरी बाइक पर पवई गांव निवासी जयपाल (50) उनकी पत्नी अनीता (45) सवार थे। पथखुरी रोड पर दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी राठ पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है।
जरिया थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।————–