राम बचन यादव के गांव गोलवा पहुंची यात्रा

हमारा गांव-हमारा सवाल यात्रा यादव बाजार, कौड़िया, मुडियार होते हुए गोलवा पहुंची

निजामाबाद 1 सितंबर 2026। भारी बारिश में निजामाबाद की जर्जर, कीचड़ भरी सड़कों से होती हुई विश्राम राय और राम बचन यादव स्मृति यात्रा निजामाबाद क्षेत्र से देर शाम नौहरा गोलवा पहुंची। यात्रियों ने मेज़वा पहुंचकर कैफ़ी आज़मी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

हमारा गांव, हमारा सवाल पदयात्रा तीसरे दिन निजामाबाद के यादव बाजार से शुरू होकर कौड़िया, मुंडियार की टूटी-फूटी सड़कों, कीचड़ भरे रास्तों से होती हुई सोशलिस्ट नेता रामवचन यादव के गांव नौहरा गोलवा पहुंची। रास्ते में कौड़िया, मुड़ियार, फूलपुर, अंबारी में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन हुआ।

नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि निजामाबाद से लहीडीह, कौड़िया, मुडियार होते हुए बेलवाई तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव था उसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने शासन को चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा था लेकिन चौड़ीकरण के प्रस्ताव को नवीनीकरण में बदल दिया गया।

यात्रा

बारिश के पहले सड़क बनवाने के आश्वासन के साथ विभाग ने बताया था कि नवीनीकरण के लिए 13 करोड़ रुपए का टेंडर हुआ है। लेकिन आज तक सड़क नहीं बनी। भदुली-निजामाबाद, निजामाबाद-रानी की सराय समेत निजामाबाद की जर्जर सड़कों को बनवाने के लिए सड़कों पर जनता को उतरना होगा।

पूर्वांचल किसान यूनियन महासचिव वीरेंद्र यादव ने कहा कि आज के दौर में राम बचन यादव के विचार इसलिए प्रासंगिक हैं क्योंकि रामबचन यादव के साथियों ने भी जमीनों के सवाल, सड़कों का सवाल, नहरो के सवाल को जनता का सवाल बनाया था। सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी थी। रामबचन यादव के विचारों को आत्मसात करते हुए जन संघर्षों की लड़ाई लड़ी जाएगी।

बिहार से चलकर आए समाजवादी नेता स्वतंत्रता सेनानी जमुना प्रसाद सिंह के पौत्र जयप्रकाश सिंह ने कहां की उत्तर प्रदेश और बिहार समाजवादी राजनीति केंद्र रहा है। आज मैं बिहार से चलकर बाबा रामबचन यादव की धरती को नमन करने आया हूं। हम अपने पुरखों की विरासत से प्रेरणा लेते हुए समाजवादी विचारधारा को मजबूत करेंगे।

यात्रा में प्रमुख रूप से गुड्डू, मनोज यादव, साहबदीन, अधिवक्ता विनोद यादव, दुर्गा यादव, राजेंद्र यादव, राजकुमार सिंह, संतोष कुमार धरकार,धनंजय शुक्ला, एडवोकेट अशोक कुमार, नंदलाल यादव , मनोज यादव, अवधेश यादव, प्रेम, सत्यम प्रजापति, महेंद्र यादव, दिनेश मास्टर, श्याम सुंदर मौर्य सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

राजीव यादव
9452800752

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.