हिसार : भाजपा के झूठे वादों ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें : अभय चौटाला

ने जिन उम्मीदों के साथ भाजपा को सत्ता सौंपी थी, वे उम्मीदें अब टूट चुकी हैं।

पार्टी की नलवा हलका बैठक को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला बुधवार काे भाजपा और

कांग्रेस पर जमकर बरसे और कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में हुए घोटालों से परेशान होकर

देश की जनता ने भाजपा को मौका दिया था। सत्ता में आने से पहले भाजपा ने काला धन वापस

लाने, हर खाते में 15 लाख रुपये पहुंचाने और युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार देने

के वादे किए थे, लेकिन सत्ता मिलने के बाद ये वादे केवल चुनावी जुमले साबित हुए।

इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि आज प्रदेश का युवा रोजगार की तलाश में भटक रहा है,

महंगाई ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है और भ्रष्टाचार ने सरकारी व्यवस्था को

खोखला कर दिया है। व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहा है तो किसान अपनी समस्याओं को लेकर

परेशान है। मजदूर और मध्यम वर्ग बढ़ती महंगाई से जूझ रहा है।

बैठक की अध्यक्षता इनेलो जिला प्रधान सतपाल काजला ने की, जबकि मंच संचालन सत्यनारायण

मंगाली ने किया। अभय चौटाला ने पार्टी में शामिल हुए नए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया

और गौरव संपत सिंह को विशेष रूप से बधाई दी। इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत

सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की जनता को उठानी

पड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.