श्रीलंका 290 रन पर ऑलआउट, भारत ने दिया फॉलोऑन

कोलंबो, 26 अगस्त । भारत ने दूसरे और अंतिम टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका को पहली पारी में 290 रन पर ऑलआउट कर फॉलोऑन के लिए मजबूर कर दिया। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की थी।

दिन की शुरुआत के बाद भारत को श्रीलंका की आखिरी दो विकेट हासिल करने में सिर्फ 15 मिनट लगे। सोनल दिनूषा ने शानदार 103 रन बनाए। यह इस सीरीज में उनका दूसरा शतक है। वह श्रीलंका की पारी के आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।

भारत के लिए पदार्पण कर रहे स्पिनर सारांश जैन ने श्रीलंका के आखिरी दोनों विकेट झटके। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और स्पिनर मानव सुथार ने भी तीन-तीन विकेट हासिल किए।

समाचार लिखे जाने तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 5 रन पर 1 विकेट खो दिया है। सिराज ने लाहिरू उडारा (03) को सारांश जैन के हाथों कैच आउट कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.