बागपत ‘दृष्टि’ बैठक में राज्यमंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा

बागपत, 21 अगस्त । बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला विकास कार्य अनुश्रवण समिति ‘दृष्टि’ की बैठक राज्यमंत्री केपी मलिक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की संचालित विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।

राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ समय से पात्र लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जानकारी के अभाव में योजना से वंचित न रहे, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार जरूरी है। विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा कराने पर विशेष जोर दिया गया।

पशुपालन विभाग को लंपी बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण तेज करने, स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान भारत सहित योजनाओं का लाभ आसान बनाने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने को कहा गया।

कौशल विकास योजनाओं के प्रचार, दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजन और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में बताया गया कि दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर 8.46 करोड़ रुपये से वन विभाग का अतिथि गृह बनेगा और पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में दो अतिरिक्त कमरे बनाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.