नेपाल में बरसात अनेक राजमार्ग बाधित, मेची और बीपी हाइवे समेत कई सड़कें पूरी तरह बंद

काठमांडू, 14 अगस्त । नेपाल के पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण आई बाढ़, भूस्खलन और सड़क कटान ने शुक्रवार को देश के कई प्रमुख राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। नेपाल पुलिस मुख्यालय के अनुसार, इलाम का मेची हाइवे, काभ्रेपलांचोक का बीपी हाइवे, मकवानपुर का कान्ति लोकपथ और सिंधुपाल्चोक का अरनिको हाइवे पूरी तरह अवरुद्ध हो गए हैं।

रसुवा का त्रिशूली–मैलुङ–स्याफ्रुबेंसी मार्ग, धादिंग का पृथ्वी राजमार्ग, लमजुंग का मध्य पहाड़ी राजमार्ग, रुकुम पूर्व का मध्यपहाड़ी राजमार्ग और रुकुम पश्चिम का भेरी कॉरिडोर मार्ग भी बाढ़ और भूस्खलन के कारण बाधित हैं।

पुलिस के अनुसार, बागलुंग के कालीगंडकी कॉरिडोर, मुस्तांग के बेनी–जोमसोम मार्ग और भोजपुर के मध्यपहाड़ी राजमार्ग पर फिलहाल एकतरफा यातायात संचालित किया जा रहा है।

अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित निकायों से सड़कों की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य लें। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भूस्खलन, बाढ़ और सड़क कटान का खतरा लगातार बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.