बीकानेर में बिजनेस मीट-2026 का आयोजन

बीकानेर, 09 अगस्त । संभाग मुख्यालय स्थित द बिट्स क्लासेज में रविवार को बिजनेस मीट 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विवेकानंद ग्लाेबल यूनिवर्सिटी (वीजीयू) की ऑनलाइन एवं डिस्टेंस एजुकेशन से संबंधित पाठ्यक्रमों और शैक्षणिक प्रक्रियाओं की जानकारी विभिन्न एजुकेशन सेंटर के प्रतिनिधियों तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम में जयपुर से पहुंचे संदीप शर्मा और टी.पी. सिंगल का क्लासेज के सदस्यों की ओर से बुके भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीप शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए एडमिशन जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक जरूरी उनके भविष्य और शिक्षा की विश्वसनीयता को ध्यान में रखना है। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था या विश्वविद्यालय से जुड़ने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर लेनी चाहिए।

उन्होंने एजुकेशन सेंटर संचालकों से अपील की कि विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को विश्वविद्यालय, पाठ्यक्रम, प्रमाण-पत्र, मार्कशीट तथा संबंधित शैक्षणिक नियमों की सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने भ्रामक प्रचार से बचने पर भी जोर दिया। संदीप शर्मा ने ऑनलाइन एवं डिस्टेंस एजुकेशन से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को एडमिशन से पहले संबंधित विश्वविद्यालय की मान्यता, पाठ्यक्रम और प्रमाण-पत्रों की वैधता के बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।

उन्होंने ABC ID, UGC से संबंधित दिशा-निर्देश, DigiLocker पर उपलब्ध शैक्षणिक दस्तावेज, ऑनलाइन रिजल्ट और मार्कशीट के सत्यापन जैसे विषयों पर भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सही एवं प्रमाणिक जानकारी देना एजुकेशन सेंटर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

एच.के. वर्मा ने कहा कि सही समय पर सही तरीके से किया गया काम ही लंबे समय तक याद रखा जाता है। उन्होंने एजुकेशन के क्षेत्र में केवल आर्थिक लाभ के लिए गलत जानकारी या गलत तरीके अपनाने से बचने की बात कही।

कार्यक्रम में विभिन्न एजुकेशन सेंटर से आए प्रतिनिधियों ने शिक्षा, ऑनलाइन एवं डिस्टेंस एजुकेशन से जुड़े विषयों पर चर्चा की और विद्यार्थियों को सही शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.