गंगा में फंसे तीन श्रद्धालुओं की एसडीआरएस ने बचाई जान

हरिद्वार, 04 अगस्त । कांवड़ मेला के दौरान मंगलवार को कांगड़ा घाट पर एसडीआरएफ उत्तराखण्ड की तैनात टीम ने अलग-अलग तीन घटनाओं में गंगा के तेज बहाव में फंसे तीन कांवड़ यात्रियों का सफल रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई।

घाट पर ड्यूटी के दौरान एसडीआरएफ जवानों ने देखा कि स्नान कर रहे श्रद्धालु तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगे। टीम ने तत्काल नदी में उतरकर बिना देरी रेस्क्यू चलाया और तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।

रेस्क्यू किए गए श्रद्धालुओं में सचिन पुत्र श्यामलाल निवासी भडौली, पानीपत हरियाणा, मनीष पुत्र रजनीश निवासी ननहेड़ा, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश और विशाल पुत्र सुंदर निवासी ननहेड़ा, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि स्नान के समय गहरे पानी में न जाएं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.