हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान, 20 साल तक विपक्ष में बैठने को तैयार….
असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM से हुमायूँ कबीर का क्या है सम्बन्ध जानना काफ़ी दिलचस्प
KOLKATA TOP BUREAU://Humayun Kabir Video: जैसा की ज्ञात है के हुमायूं कबीर से जुड़ा एक स्टिंग ऑपरेशन वीडियो बंगाल की राजनीति में बहस का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में हुमायूं को बीजेपी के साथ डील के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है।जिसमेँ वो एक हजार करोड़ रुपये की डील की बात करते सुनाई दे रहे हैं. हालाँकि टाइम्स ऑफ़ पीडिया इसकी पुष्टि नहीं करता। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
कोलकाता: हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को काफी बड़ा बयान दे डाला है. अमित शाह ने कोलकाता में बीजेपी के घोषणापत्र जारी किये जाने के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) को छोड़ने वाले हुमायूं कबीर से जुड़े स्टिंग विवाद पर प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने दो टूक कहा कि बीजेपी सत्ता के लिए किसी भी कीमत पर बाबरी मस्जिद बनाने वालों से गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर भी तंज कसा और इशारा किया कि हुमायूं कबीर के वायरल ऑडियो क्लिप के पीछे सत्ताधारी पार्टी का ही हाथ बताया।
शाह ने कहा ऐसे 2000 वीडियो बना सकती हैं ममता
दरअसल इस क्लिप में हुमायूं कबीर कथित तौर पर राज्य की सत्ता से टीएमसी को हटाने में बीजेपी नेताओं को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिला रहे हैं। इस दौरान जब अमित शाह से हुमायूं कबीर के बीच ‘डील’ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आप ममता की क्षमताओं से अंजान हैं। ममता बनर्जी ऐसे 2000 वीडियो बना सकती हैं।
अमित शाह ने हुमायूं कबीर की ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ के साथ किसी भी गठबंधन की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि हुमायूं कबीर और भारतीय जनता पार्टी साउथ पोल और नॉर्थ पोल हैं। अमित शाह ने कहा हम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने वाले के साथ गठबंधन करने के बजाय अगले 20 साल तक विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे।
ऐसा क्या है हुमायूँ कबीर की वीडियो क्लिप में ?
दरअसल गुरुवार को पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम और अरूप बिस्वास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुमायूं कबीर का एक कथित ऑडियो क्लिप जारी किया था। इसमें दावा किया गया था कि कबीर और उनकी नई बनी ‘आम आदमी उन्नयन पार्टी’ चुनावों में बीजेपी को समर्थन देने का भरोसा दिला रही थी।
क्लिप में कबीर को कथित तौर पर किसी अज्ञात व्यक्ति को यह भरोसा दिलाते हुए सुना गया कि अगर बीजेपी इस बार ज्यादातर हिंदू वोट अपनी तरफ खींचने में कामयाब हो जाती है, तो वह मुस्लिम वोटों को बांटने में अहम भूमिका निभाएंगे। वह ऐसा इसलिए करेंगे ताकि राज्य में तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया जा सके।
बीजेपी नेता के नाम आए सामने
ऑडियो क्लिप में कबीर को यह दावा करते हुए भी सुना गया कि वह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ नियमित संपर्क में हैं .
हुमायूँ कबीर ने यह भी भरोसा दिलाया कि वह और उनकी पार्टी नए बीजेपी मुख्यमंत्री को पूरा-पूरा समर्थन देंगे। इस कथित टेप लीक से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई और सत्ताधारी टीएमसी ने बीजेपी पर पैसे के दम पर चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम ने इस क्लिप के वायरल होने के बाद हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन तोड़ लिए है और पश्चिम बंगाल में अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला किया। (इनपुट एजेंसी)