दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन

Date:

इंटरनेशनल फेडरेशन आफ ट्रेंनिंग एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशंस (IFTDO -CWYEE) और दिवाथर्व विकास फाऊंडेशन की चौथी अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन 13-14 फरवरी 2026, को राजस्थान यूनिवर्सिटी के आर. ए. पोद्दार इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में किया गया ।

उक्त कॉन्फ्रेंस में 15 विभिन्न देश के प्रतिनिधि मंडल एवं भारत सरकार की विभिन्न संस्थाओं एवं सम्पूर्ण राष्ट्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों/ वैज्ञानिकों/शिक्षक गणों की सहभागिता रही।

दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस

गुजरात यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक पॉलिसी एवं गवर्नेंस के बीस विद्यार्थियों की टीम प्रोफेसर नीलम पांचाल और डॉ रामचंदानी की अध्यक्षता में उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुई।

कॉन्फ्रेंस के प्रायोजक नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, हिंदुस्तान पैट्रोलियम, पावर ग्रिड, निपको, कॉल इंडिया, NHPC, PFC, NBCC, CWC, SPARC, EcoDeall, बामर लोरी एंड कं. लि., अग्रितांश ऑर्गेनिक आर्ट ऑफ़ गिविंग, विश्व युवक केंद्र, कोटा ज्ञानद्वार समिति आदि रहे। इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी समारोह में शिरकत की।

दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस

“शक्ति से समृद्धि की ओर” इस कॉन्फ्रेंस का मूल मंत्र रहा। विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों द्वारा ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।

सात सदस्यों के निर्णायक मंडल द्वारा 100% दिव्यांग बूंदी के श्री सुरेंद्र सिंह सोलंकी को “डायनामिक डोएन्स अवार्ड” से नवाज़ा गया। सोलंकी की 35 वर्षीय दिव्यांगजनों के क्षेत्र में गतिशीलता एवं सेवाओं के आधार पर उन्हें यह अवॉर्ड प्रदान किया गया।

समारोह में IFTDO के प्रेसिडेंट अहमद अल ज़यानी, चेयर डॉ पैटी फिलिप्स, डॉ जैनेट, लेबनान से डॉ वाफा, मलेशिया से सुनील हसमुखराय, बहरीन से मोहम्मद ईशा, मुनीरा जाबर, मूना मदान, अल्जीरिया से डॉ ओलासुंडा अजीज, भारत में आई.एफ.टी.डी.ओ. की को-चेयर अनीता चौहान, आई एफ टी डी ओ के सेक्रेटरी जनरल श्री उदेश कोहली, एनटीपीसी के श्री उत्तम लाल, आर ए पोदार इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ अनुराग शर्मा, कुमारप्पा राष्ट्रीय हाथ कागज संस्थान, जयपुर की डॉ सुनीता चौहान और साथ ही समारोह के विशिष्ट अतिथि श्रीमान दीपक वोहरा भारती (प्रधानमंत्री के सलाहकार एवं राजदूत) उपस्थित रहे।

इस कॉन्फ्रेंस का सम्पूर्ण आयोजन एवं प्रबंधन अनिता चौहान एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। राजदूत दीपक वोहरा द्वारा आज के भारत की महान छवि विश्व पटल पर अन्य देशों की तुलनात्मकता और तथ्यों के साथ बहुत ही जोशीले अंदाज में चुनिंदा गीतों के साथ प्रस्तुत की गई।

दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस

कॉन्फ्रेंस में divatharv विकास फाऊंडेशन की पत्रिका ” Divatharv Chronicles” की प्रथम प्रति लॉन्च की गई।

इस वर्ष दिसंबर माह में बहरीन में होने वाली 52nd IFTDO की वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का “curtain raiser” बहुत ही रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया गया।

कॉन्फ्रेंस में विभिन्न शोधार्थियों, वैज्ञानिकों, शिक्षक गणों आदि द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न तकनीकी पेपर के प्रेजेंटेशन को तीन सदस्यीय जूरी ने मूल्यांकित कर सर्वश्रेष्ठ तीन पेपर्स को 5000/-, 3000/- और 2000/- रुपए और ट्रॉफी के साथ पुरस्कृत भी किया गया।

कॉन्फ्रेंस के प्रथम दिवस में सांस्कृतिक कार्यक्रम में पोद्दार इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गई।

कॉन्फ्रेंस में divatharv विकास संस्थान द्वारा रिसाइकल्ड प्लास्टिक बॉटल से निर्मित बैग रजिस्ट्रेशन किट के रूप में वितरित किए गए । एवं सभी उपस्थित लोगों को प्लास्टिक वेस्ट रीसाइकिल करने के लिए उन्हें प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Electoral Roll Revision 2026: A Case Study of Lucknow

Lucknow, the capital of Uttar Pradesh India’s largest and...

Humayun Kabir Controversy: अमित शाह का बड़ा बयान

हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर अमित शाह ने...

मथुरा में बड़ा हादसा, यमुना में डूबे 25 भक्त

भक्तों से भरी नाव यमुना में डूबी, 10 लोगों...

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...