नोटों से वोटों तक की उलटी गिनती

Date:

मेरे  पास  पुराने  500 के  नोटों  के  7500 रूपये  थे  ,बैंकों और एटीएम पर लंबी लाइनें देखकर हिम्मत नहीं जुटा      पा रहा था कि नोट बदलवा लूँ ,पेट्रोल का टैंक फुल था ,ज़रूरतें सामने खड़ी थीं ,में जिस इलाक़े में रहता हूँ वहां दुकानदारों ,सब्ज़ी वाले जानते हैं साहब इसी कॉलोनी में रहते हैं आटा , दाल ,चीनी वगेरा का काम चल गया हालांकि उन्होंने यह भी इशारा करदिया ज़्यादा दिन तक उधार नहीं देसकते ,मगर फ़ोन recharge करने , दवा खरीदने , टायर में पंक्चर लगवाने के लिए , स्टेशनरी शॉप से बच्चों की  कॉपी किताब वगेरा खरीदने में काफी दिक़्क़त का सामना रहा । इस बीच एटीएम लूटने और बैंकों के अधिकारियों के साथ मार पीट की खबरें लगातार मिल रही थीं ।

bank-queue

आर्थिक मामलों के विशेषज्ञों का मानना है की देश नोट बंदी के बाद अचानक आर्थिक संकट से दो चार होने की स्तिथि में पहुँच गया है जिससे निकलने की फिलहाल सरकार के पास भी कोई बेहतर सूरत नहीं है सरकार द्वारा रोज़ नए फैसले इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि नोटबंदी का फैसला या तो किसी अंतरराष्ट्रीय दबाव में लिया गया है या फिर विपक्ष कि कमर तोड़ने कि योजना का हिस्सा होसकता है ताकि ब्लैक मनी जो चुनाव के दौरान लगाई जाती है उसको ठप करदिया जाए यह सही है बीजेपी और सहयोगी पार्टियों को अपनी ब्लैक मनी accommodate करने का पूरा मौक़ा योजनाबद्ध तरीके से मिल गया । अमित  शाह  जैसे कई नेताओं द्वारा अपने काले धन को ठिकाने लगाने के लिए देश भर में अरबों रुपयों की ज़मीन खरीदे जाने का समाचार आज के अखबारों में छपा है ।उधर सुब्रमण्यम स्वामी लगातार अरुण जेटली की पॉलिसीस को निशाना बनाते हुए कह रहे हैं की देश फाइनेंस  मिनिस्टर  की नाकामियों को भुकत रहा है ।

 

केंद्र सरकार की ओर से नोटबंदी का फैसला लागू किए जाने पर ऑल इंडिया बैंकर्स यूनियन ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर उर्जित पटेल का इस्तीफा मांगा है। यूनियन ने उन पर बिना तैयारी के फैसला लागू करवाने का भी आरोप लगाया।
सीनियर बैंकर ने 500 रुपये की जगह 2000 रुपये का नोट पहले उतारने पर भी सवाल किया और कहा, ‘आरबीआई गवर्नर ने 2000 के नोट पर साइन किए। उनकी टीम को इस बात का अहसास क्यों नहीं हुआ कि 2000 रुपये के नोट का साइज 1000 रुपये के नोट से छोटा है। इससे दो लाख बैंक एटीएम मशीनों को एक साथ कैसे बदला जा सकेगा?’

बीजेपी द्वारा चलाई गयी योजना , जिसको आतंकवाद देश से मिटाने  ,पकिस्तान को कमज़ोर करने तथा दाऊद   कि कमर तोड़ने और भ्रष्टाचार को मिटाने की योजने बताया जा रहा था जो लगभग फ़ैल होगयी है अलबत्ता जमाखोर लोगों के साथ मंझोला और ग़रीब वर्ग काफी परेशान है ,इस बीच देश भर से आने वाले समाचारों  के अनुसार बैंकों  और ATM  की लाइन में तथा ख़ुदकुशी से मारने वालों की अनुमानित संख्या औसतन  50 नागरिक प्रतिदिन बताई जारही है ।इसके अलावा जिन लोगों के आज तक किसी भी वजह से बैंक अकाउंट नहीं हैं उनको भी अपनी जमा रक़म को ठिकाने लगाने में काफी दिक़्क़त आरही है इनमें मज़दूरों या डेली पगार मज़दूरों की संख्या काफी अधिक है । नोटों  और  वोटों की उलटी गिनती के साथ जनता का आक्रोश उस समय देखने को मिला जब आसनसोल के सांसद बाबुल सुप्रियो को ग़रीब जनता ने अपने ग़ुस्से का शिकार बनाया ।

इस बीच देश के मुख़्तलिफ़ हिस्सों में होने वाले निकाय चुनावों में नतीजों की खबर बीजेपी को काफी परेशान करने वाली है,यही वोटर आगे संसदीय तथा विधान सभा चुनावों पर असर डालते हैं।आइये  डालते  हैं  एक  नज़र  :

मध्य  प्रदेश  विधान  सभा  उपचुनाव  में  BJP तीनो  सीटों  पर  ढ़ेर  ।

राजस्थान  झालावाड़ BJP के सभी 22 निकाय उम्मीदवार हुए धाराशाही  ।

गुजरात-उंझा तालुका पंचायत चुनाव में सभी 36 सीटों पर भाजपा ढ़ेर ।

महाराष्ट्र-पनवेल APMC की सभी १७ सीटों को भाजपा ने गवां दिया ।

दरअसल   इन  नतीजों  को  मोदी  पर  जनता  का  सर्जिकल  सटीक  भी  कहा  जारहा  है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

9 − one =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...

बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें योगी आदित्यनाथ: नीलम यादव

प्रेस विज्ञप्ति अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा को लेकर...

योगी सरकार के डिजिटल विजन को मिलेगी नई रफ्तार

योगी सरकार के डिजिटल विजन को मिलेगी नई रफ्तार,...

The True Measure of Greatness: Valuing Human Life Above All

These developments are the serious challenges to the principles...