क्या मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर हो सकता नए संसद भवन का उद्घाटन

Date:

इस नए संसद भवन के लिए मार्शल और कर्मचारियों की नई ड्रेस होगी. ये नई यूनिफॉर्म NIFT ने डिजाइन की है. साथ ही यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर भव्य आयोजन के साथ नए संसद भवन का उद्घाटन हो सकता है.मई के आखिरी सप्ताह में इसका उद्घाटन पीएम मोदी कर सकते हैं, हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है. दरअसल, 26 मई 2014 को पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी.

इस नए संसद भवन के लिए मार्शल और कर्मचारियों की नई ड्रेस होगी. ये नई यूनिफॉर्म NIFT ने डिजाइन की है. साथ ही यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. चार मंजिला संसद भवन में 1224 सांसदों के बैठने की व्यवस्था की गई है.

मोदी सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी. केंद्र सरकार ने 2019 में सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना शुरू की थी, जिसमें नई दिल्ली में अन्य परियोजनाओं के साथ-साथ एक नए संसद भवन का निर्माण भी शामिल है.

नए संसद भवन में लोकसभा फ्लोर का प्लान राष्ट्रीय पक्षी मोर की थीम पर रखा गया है. नया भवन पुराने संसद भवन से 17,000 वर्ग मीटर बड़ा है.ये भवन पूर्ण रूप से भूकंपरोधी है, जिसका डिजाइन ‘HCP डिजाइन, प्लानिंग एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ ने तैयार किया है. इसके आर्किटेक्ट बिमल पटेल हैं.

संसद के नए भवन में एक बार में 1200 से ज्यादा सांसदों के बैठने की सुविधा है. इसमें 888 सांसद लोकसभा में और 384 सांसद राज्यसभा में बैठ सकते हैं. नए भवन में एक सुंदर संविधान कक्ष का निर्माण भी किया गया है.

ये राष्ट्रपति भवन से कुछ ही दूरी पर है. सेंट्रल विस्टा रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत बने चार मंजिला नए संसद भवन में लाउंज, लाइब्रेरी, कमेटी हॉल, कैंटीन और पार्किंग की सुविधा भी दी गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नफरत की राजनीति का नया हथियार : पालतू सूअर

राम पुनियानी दिल्ली के त्रिनगर के निवासी कुछ हिन्दू परिवारों...

“हार्मनी डायलॉग सेशन – I” का भव्य आयोजन समारोह

इंटर फेथ हार्मनी फाउंडेशन ने नई दिल्ली में सफलतापूर्वक...

स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज खुल गया, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए अच्छी ख़बर  

Ali Aadil Khan Edited स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज खुल गया, लेबनान...

क्या राष्ट्रपति ट्रंप का दिमाग खराब है?

आजकल कुछ देशी- विदेशी चैनलों पर यही गंभीर बहस...