संसद में तवांग क्लैश पर विपक्ष का हंगामा

Date:

सरकार से चीन पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में तवांग क्लैश पर सदन में चर्चा के लिए नोटिस दिया है।

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। वहीं कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा में विपक्ष ने सरकार से तवांग क्लैश पर चर्चा की मांग कर डाली और हंगामा भी किया। कांग्रेस ने राज्यसभा में तवांग क्लैश पर सदन में चर्चा के लिए नोटिस दिया है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार चीन पर चर्चा ही नहीं करना चाहती।

क्या कहा मल्लिकार्जुन खड़गे ने ?

तवांग

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा, “वे (चीन) हमारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इस मुद्दे पर हम चर्चा नहीं करेंगे तो और क्या चर्चा करेंगे? हम सदन में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं।” वहीं भारत-चीन सीमा संघर्ष पर चर्चा करने के उनके नोटिस को अस्वीकार किए जाने के कारण संयुक्त विपक्ष ने राज्यसभा से वॉकआउट किया।

Also Read – अर्जेंटीना ने दर्ज की रोमांचक जीत 36 साल बाद जीता विश्व कप

कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया सस्पेंशन ऑफ़ बिज़नेस नोटिस

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और रंजीत रंजन ने चीन के साथ सीमा की स्थिति पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है। वहीं लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन के साथ सीमा की स्थिति पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

कांग्रेस ने उठाया कश्मीरी पंडितों का मुद्दा

वहीं लोकसभा में कांग्रेस ने कश्मीरी पंडितों का भी मुद्दा उठाया। विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “आज कश्मीरी पंडित कश्मीर छोड़ रहे हैं। आतंकी कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाने के लिए उनके नामों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं। ऐसे में सदन में जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए।”

Times Of Pedia Youtube Channel 

भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई थी झड़प

बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में 9 दिसंबर 2022 की सुबह लगभग 3 बजे पूर्वी तवांग में यांग्त्से में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। सूत्रों के अनुसार उस रात लगभग 300 चीनी सैनिक भारतीय सीमा में आ गए। जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने उन्हें पीछे खदेड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोमनाथ: इतिहास या सियासी मंच?

धार्मिक स्थल कोई भी हो, या किसी भी मज़हब...

Understanding the Position of Indian Muslims

Citizenship Concerns and Documentation Reality: Understanding the Position of...

चुनावी शोर के बाद संकट का दौर!

ईरान युद्ध और वैश्विक तेल संकट की आशंकाओं के...

“चुनाव खत्म, अब त्याग शुरू? तेल संकट पर सरकार घिरी”

क्या भारत किसी बड़े तेल संकट की दहलीज़ पर...