केन विलियमसन ने छोड़ी टेस्ट क्रिकेकेट से कप्तानी

Date:

न्यूजीलैंड को टेस्ट चैंपियन बनाने वाले केन विलियमसन ने छोड़ी कप्तानी, 40 में से 55 प्रतिशत मैच में दिलाई जीत

न्यूजीलैंड के सबसे कामयाब टेस्ट कप्तान रहे केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड की टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। पिछले छह साल में केन विलियमसन ने अपनी कप्तानी में 40 टेस्ट में रिकॉर्ड 22 जीते , 10 गंवाए और 8 ड्रॉ रहे। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने पिछले साल पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीती थी।

क्या रहे केन की कप्तानी में जीत के आंकड़े

केन विलियमसन

posted by Nadeem Ahmad

केन विलियमसन कप्तानी में जीत का प्रतिशत 55 रहा जबकि उपकप्तान टॉम लाथम की कप्तानी में 44 प्रतिशत और पूर्व कप्तान तथा इंग्लैंड के मौजूदा कोच ब्रेंडन मैकुलम की कप्तानी में 35.5 प्रतिशत जीत का औसत रहा। तेज गेंदबाज टिम साउदी टीम के नए कप्तान होंगे जबकि 32 वर्ष के विलियमसन विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे।

क्या कहा केन विलियमसन ने

विलियमसन सीमित ओवरों के प्रारूप में कप्तान बने रहेंगे। केन विलियमसन ने कहा ,‘‘कप्तानी से मैदान के भीतर और बाहर अतिरिक्त कार्यभार रहता है। मुझे लगता है कि कैरियर के इस मुकाम पर यह सही फैसला है। न्यूजीलैंड क्रिकेट से बातचीत के बाद हमने यह महसूस किया कि अगले दो साल में दो विश्व कप होने हैं और ऐसे में सीमित ओवरों की कप्तानी पर ही फोकस रहना चाहिए।’’

Also Read-China arrests BBC journalist covering Covid protests

टिम साउदी होंगे न्यूजीलैंड के 31वें टेस्ट कप्तान

टिम साउदी न्यूजीलैंड के 31वें टेस्ट कप्तान होंगे। उनकी कप्तानी में टीम इस महीने पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट
मैचेस खेलेगी। वह 22 टी20 मैचों में न्यूजीलैंड की कप्तानी कर चुके हैं। ऐसेमे टिम साउदी न्यूजीलैंड के लिए इस समय सबसे बेहतर विकल्प है ,

क्या कहा मुख्य कोच गैरी स्टीड ने

मुख्य कोच गैरी स्टीड ने बतौर कप्तान विलियमसन के योगदान की सराहना करते हुए कहा,‘‘ केन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने काफी सफलताएं अर्जित की। उसने अपने प्रदर्शन के जरिए मोर्चे से अगुवाई की और टीम को पहली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में जीत दिलाई ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमें उम्मीद है कि उसका कार्यभार कम करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसे लंबे समय तक खे

 

Times Of Pedia Youtube Channel

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आरएसएस-भाजपा और अमेरिका की दासता की ओर बढ़ता भारत

स्वतंत्रता के बाद भारत की  विदेश नीति गुटनिरपेक्षता के...

वेबवार्ता द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भव्य आयोजन

पत्रकारिता के सामने अनेक चुनौतियां हैं, जिनका समाधान ज़रूरी:...

शिक्षकों को भूसा इकठ्ठा करने पर क्यों लगाया?

उत्तर प्रदेश का शहर बरैली पिछले कई बरसों से...

Human Rights vs Funding: 558 UP Madrasas Case

Human Right never intersects with financial transactions: understanding law...