महिला सशक्तिकरण के संदेश व संकल्प के साथ आज की भारत जोड़ो यत्रा

भारत जोड़ो यात्रा में आज मनाया गया महिला सशक्तिकरण दिवस

महिला सशक्तिकरण

बूंदी, राजस्थान। आज का दिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में केवल महिलाओं के लिए था, क्षेत्र और कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हुई।

भारत जोड़ो यात्रा में आज महिला सशक्तिकरण दिवस मनाया गया था। आज के दिन भारत जोड़ो यात्रा से कुछ मुख्य बातें भी सामने आई हैं जिसे राजस्थान में राजनीति गरम हो सकती है. और साथ ही

भारत जोड़ो यात्रा में आज क्या रहा ख़ास

आज राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी, उनकी भांजी मीराया और उनके जीजा रॉबर्ट वाड्रा भी यात्रा में शामिल हुए थे। भारत जोड़ो यात्रा बूंदी के केशोरायपाटन के बबई से सुबह 6 बजे शुरू हुई थी। इसमें शहर की उन महिलाओं ने हिस्सा लिया जो भारत जोड़ो यात्रा में अपना सहयोग देना चाहती है . मुख्यते वो महिलाये भी शामिल रही जो कांग्रेस के साथ गाँधी परिवार से भी सहानुभूति रखती है इस अवसर पे राहुल गाँधी ने कई महिलाओ से बात-चीत की और उनके विचार जाने .

10 बजे राहुल गांधी की यात्रा सवाई माधोपुर के खंडार में पिलवाड़ा गांव पहुंची। लंच ब्रेक के बाद साढ़े तीन बजे यात्रा वापिस चालू हुई और खंडार में विश्राम हुआ और यात्रा के दौरान प्रियांक और उनकी बेटी मिराया वाड्रा ने स्थानीय महिलाओ के विचार जाने और भारत को जोड़ने में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला.

प्रियंका गांधी ने किया नृत्य

प्रियंका गांधी ने एक जगह रुक कर कालबेलिया नृत्य भी किया । यह नृत्य कालबेलिया जनजाति का सांस्कृतिक नृत्य है। यह जनजाति ऐसी जनजाति है जो सापो को पकड़ने का कार्य करती हैं। इसीलिए इस नृत्य को सपेरा नृत्य भी कहा़ जाता हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गाँधी ने लगाई दौड़ देखिये वीडियो क्लिक कर के

Also Read -Afghanistan: Loud blast, gunshots heard at a Kabul hotel popular with Chinese visitors

राहुल गांधी ने महिला संगठनों से की चर्चा

यात्रा के दौरान सचिन पायलट के समर्थक सचिन पायलट का कटआउट ले कर चल रहे थे और समर्थको ने पायलट के समर्थन में नारे भी लगाए थे। राजस्थान में सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के समर्थको के बीच लड़ाई की खबरे आती रहती हैं। राहुल गांधी ने महिला संगठनों से बाते करी और उनकी परेशानियों और चुनौतियों पर भी चर्चा करी जिसमे मुख्यमंत्री सहित कई बड़े नेता मौजूद थे। आज का दिन महिलाओं के नाम था इसीलिए आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी लोकल महिला लीडर ने ही मोर्चा संभाला था।

पायलट और गहलोत के बीच हुई सुलह

आज भारत जोड़ो यात्रा में प्रेस वार्ता भी रखी गई थी जिसमे कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सचिन पायलट और गहलोत के बीच की रंजिश को दूर किये जाने की पुष्टि की . जयराम रमेश ने इस बाद की उम्मीद जताई की आइंदा इन दोने नेताओ के बीच किसी तरह का कोई मतभेद नहीं रहेगा. रमेश ने आगे कहा़ की भारत जोड़ो यात्रा कोई जादू की छड़ी नहीं हैं। यह भारत की आवाम को एकजुट करने की एक गंभीर कोशिश है ।जिसको कांग्रेस लगातार जारी रखेगी .

 

Also Read -Neymar Hints he May Have Played His Final Game

Times OF Pedia Youtube Channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.