PM ने संविधान दिवस के अवसर पर कई उपायों का शुभारंभ करेंगे

Date:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज संविधान दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में ई-कोर्ट परियोजना के अंतर्गत कई उपायों का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सवेरे 10 बजे उच्चतम न्यायालय के प्रांगण में संविधान दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ई-कोर्ट परियोजना के अंतर्गत नए उपायों का शुभारंभ करेंगे।

इस परियोजना का लक्ष्य मुकदमा लड़ रहे व्यक्तियों, वकीलों और न्यायपालिका को सूचना तथा संचार प्रौद्योगिकी के जरिए सेवाएं प्रदान करना है। प्रधानमंत्री वर्चुअल जस्टिस क्लॉक, जस्टिस मोबाइल ऐप के दूसरे चरण, डिजिटल अदालत और सुरक्षित, सक्षम तथा सुगम्य वेबसाइट, जैसे डिजिटल उपायों का शुभारंभ करेंगे।

 

वर्चुअल जस्टिस क्लॉक से अदालतों की कार्यप्रणाली को जवाबदेह और पारदर्शी बनाया जा सकेगा। इसके जरिए अदालतों में बकाया मामलों की स्थिति लोगों के साथ साझा की जाएगी। लोग किसी भी अदालत के वर्चुअल जस्टिस क्लॉक को जिला अदालत की वेबसाइट पर एक्सेस कर सकेंगे।

जस्टिस मोबाइल ऐप के दूसरे चरण के जरिए उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बकाया मामलों और उनके निपटान की स्थिति का जायजा ले सकेंगे। डिजिटल अदालत का लक्ष्य न्यायाधीश को न्यायालय के रिकार्ड डिजिटल रूप में उपलब्ध कराना है।

सुरक्षित, सक्षम तथा सुगम्य वेबसाइट एक ऐसा फ्रेमवर्क है जिसके जरिए विभिन्न वेबसाइटों पर जिला न्यायापालिका से संबंधित जन-उपयोगी जानकारी और सेवाएं प्रकाशित की जा सकेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईरान पर हमलाः साम्राज्यवाद ने एक बार फिर अपने पंजे निकाले

 राम पुनियानी ईरान पर इजराइल और संयुक्त राज्य अमरीका का...

PM राहत योजना का लाभ आप भी उठायें!

इंट्रो:देश में हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं का...

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...